RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जनता दरबार।

35 शिकायतों पर हुई सुनवाई।

कई शिकायतों का मौके पर ही हुआ समाधान।

आम लोगों की समस्याओं का तेज, पारदर्शी और प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना जनता दरबार का उदेश्य : जिला पदाधिकारी

RKTV NEWS /बेतिया (पश्चिमी चंपारण)12 दिसंबर।समाहरणालय सभागार में आज जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में जिले भर से आए फरियादियों की 35 शिकायतों की सुनवाई की गई। जिला पदाधिकारी ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
जनता दरबार में कई शिकायतों का समाधान तुरंत मौके पर ही कर दिया गया। जिला पदाधिकारी ने आवश्यक मामलों में संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से मौके पर ही फोन पर बात कर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित कराई, जिससे फरियादियों ने संतोष व्यक्त किया।
जिन मामलों का समाधान तत्काल नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को भेजते हुए जिलाधिकारी ने नियमानुकूल और समयबद्ध निपटारे का स्पष्ट निर्देश दिया। जनता दरबार में राजस्व, शिक्षा, आपूर्ति, आवास, स्वास्थ्य आदि से जुड़े मामले प्रस्तुत किए गए।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का तेज़, पारदर्शी और प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को अनावश्यक विलंब से बचने और प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता के साथ निपटान करने का निर्देश दिया।
जनता दरबार में उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अपर समाहर्ता राजीव कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मासूम अंसारी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

बक्सर:अपर मुख्य सचिव, राजस्व विभाग, बिहार की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग की बैठक में डीएम और बंदोबस्त पदाधिकारी ने किया प्रतिभाग।

rktvnews

दरभंगा:जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर डीएम ने किया माल्यार्पण।

rktvnews

बक्सर: महाकुंभ को ले बक्सर स्टेशन का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

क्या पुष्पा मानेगी राशि और ऋषभ की शादी के लिए?

rktvnews

गिरीडीह:झारखंड राज्य स्थापना दिवस 2025 समारोह के उपलक्ष्य में आज पूरे जिले के 1555 ग्राम संगठनों (VOs) में विशेष कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

राजस्थान:डॉ. भीमराव अम्बेडकर का 134वां जयंती समारोह, बाबा साहब ने देश ही नहीं, दुनिया को दिखाई राह : मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment