RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:कोईलवर में मनाया गया बाबा साहब का 70वां महापरिनिर्वाण दिवस।

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 दिसंबर।शनिवार को कोईलवर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 में संविधान निर्माता एवं सामाजिक न्याय के पुरोधा बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का 70वां महापरिनिर्वाण दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वार्ड पार्षद बिरेन्द्र प्रसाद राम ने किया।इस अवसर पर स्थानीय लोगों के साथ कई राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। मुख्य रूप से बीजेपी मंडल अध्यक्ष संजीत रजक, टुन्नू कुमार, विशुन राम, डॉ. अंकित कुमार, गिरजा ब्यास, भूषण राम सहित अन्य गणमान्य लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, शिक्षा, समानता और संवैधानिक अधिकारों के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देते हैं।कार्यक्रम के अंत में सामाजिक सद्भाव और संविधान द्वारा दिए गए कर्तव्यों के पालन का संकल्प लिया गया।

Related posts

“अंतर्राष्ट्रीय ट्रैफिक की परिभाषा” पर ट्राई के परामर्श पत्र पर टिप्पणियां/प्रत्युत्तर टिप्पणियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

rktvnews

कई मायनों में महत्वपूर्ण रही केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की ब्राज़ील यात्रा, 21 अप्रैल सुबह लौटेंगे भारत।

rktvnews

भोपाल:48वीं – शलाका जनजातीय चित्र प्रदर्शनी 30 तक।

rktvnews

राजस्थान:मंजू राजपाल ने किया पदभार ग्रहण,शासन सचिव, सहकारिता विभाग एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां का संभाला पदभार।

rktvnews

उज्जैन:सूक्ष्म उद्योगों की स्थापना के लिए प्राप्त 26 आवेदनों का कलेक्टर ने किया अनुमोदन।

rktvnews

विशेष ग्रैंड फेस्टिव गिफ्टिंग ऑफर्स ‘मेट्रो- ए वर्ल्ड ऑफ गिफ्ट्स’ के साथ ‘मेट्रो कैश एंड कैरी’ भारत में अपने सफल दो दशकों का जश्न मना रहा है।

rktvnews

Leave a Comment