RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर :पुरुष नसबंदी अभियान का शुभारंभ, नियोजित परिवार सम्मेलन एवं उत्कृष्ट स्वास्थ्य कर्मी सम्मान समारोह आयोजित।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)27 नवंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज पुरुष नसबंदी अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नियोजित परिवार सम्मेलन तथा परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपनिदेशक डॉ सी के शाही द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुरुष नसबंदी एक सुरक्षित, सरल एवं प्रभावी स्थायी परिवार नियोजन साधन है, जिसके माध्यम से छोटे और खुशहाल परिवार का सपना साकार किया जा सकता है। उन्होंने समाज में पुरुषों की सक्रिय भागीदारी को परिवार नियोजन की सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।
इसके अलावा सम्मेलन में परिवार नियोजन विषय पर सिविल सर्जन डॉ जुगल किशोर चौधरी द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई तथा पुरुष नसबंदी को लेकर फैली भ्रांतियों का समाधान किया गया। नागरिकों को नि:शुल्क परामर्श एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। साथ ही समारोह के दौरान परिवार नियोजन कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह परिवार नियोजन नोडल पदाधिकारी डॉ बच्चा प्रसाद सिंह ने सम्मानित कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी प्रतिबद्धता और मेहनत से ही कार्यक्रम सफल हो रहा है। साथ ही जिला कार्यक्रम प्रबन्धक नीरज भगत ने कहा कि पुरूष नसबंदी अभियान 20 दिसंबर तक जिले में मनाया जायेगा जिसमे पुरुष नसबंदी कराने वाले लोगों को तीन हजार रुपये एवं सहिया/उत्प्रेरक को चार सौ रुपये प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। जिला कार्यक्रम समन्वयक प्रवीण सिंह ने नागरिकों से अपील की कि वे परिवार नियोजन अपनाएं, पुरुष नसबंदी अभियान से जुड़ें और एक स्वस्थ, सशक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें। इसके अलावा कार्यक्रम के अंत मे स्वास्थ्य अधिकारियों ने पुरूष नसबंदी जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा जिला स्वास्थ्य अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, पैरामेडिकल स्टाफ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शहरी सहिया एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

26 जून को राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे संतोष मांझी

rktvnews

बिहार:भोजपुर: त्रिदिवसीय प्रक्षेत्रीय कर्मचारी समागम में समस्याओं पर हुई चर्चा।

rktvnews

12 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

युवा मामले एवं खेल राज्‍यमंत्री ने किया बूंदी में गौशाला भूमि का निरीक्षण, निर्माण कार्यों का लिया जायजा।

rktvnews

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आईकेएसवी की कुलपति डाॅ. लवली शर्मा के कार्यों को सराहा।

rktvnews

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर अपनी एक नई फिल्म की लोकेशन के लिए कर रहे है उत्तराखण्ड के विभिन्न स्थानों का भ्रमण।

rktvnews

Leave a Comment