RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 नवंबर।आज जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय स्थित NIC वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में आयोजित की गई।
जिला पदाधिकारी ने जिला खनिज फाउंडेशन मद से चयनित योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, जीविका एवं कल्याण से संबंधित पूर्व में स्वीकृत योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।
समीक्षा के क्रम में जिले के मुख्य बाजारों में लगने वाली जाम की समस्या के निराकरण हेतु सड़क किनारे फल-सब्जियों एवं अन्य सामग्रियों के ठेले लगाने वाले दुकानदारों के लिए बाजार के निकट उपलब्ध सरकारी भूमि पर अलग से वेन्डिंग ज़ोन विकसित करने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त भोजपुर, वन प्रमंडल पदाधिकारी भोजपुर, अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर, सिविल सर्जन, खनिज विकास पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रपति की सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आयोजित संविधान दिवस समारोह में गरिमामयी उपस्थिति रही।

rktvnews

सरकार सीपीजीआरएएमएस शिकायत निवारण पोर्टल की क्षमता बढ़ाने के लिए अगली पीढ़ी की एआई-सक्षम तकनीक का उपयोग कर रही है: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

बड़ो के साथ बच्चो के उत्तम स्वास्थ्य के लिए मोटे अनाज बेहतर विकल्प:जिलाधिकारी

rktvnews

भोपाल:29, 30 एवं 31 मार्च को बिजली बिल भुगतान केन्द्र खुले रहेंगे।

rktvnews

उत्साह के साथ शुरू हुई हैदराबाद में जी-20 के कृषि कार्य समूह की तीन दिवसीय बैठक।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त ने किया एक दिवसीय चतुर्थ पंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment