RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:शाहाबाद कमिश्नरी निर्माण को ले रणनीति पर विचार हेतु कोर कमेटी की बैठक संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 नवंबर। शनिवार को शाहाबाद कमिश्नरी निर्माण संघर्ष समिति की कोर कमेटी की बैठक ममता सभागार में प्रोफेसर डॉ. दिवाकर पांडे के निवास पर संपन्न हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पुराने शाहाबाद के चारों जिले—भोजपुर, बक्सर, कैमूर और रोहतास—को मिलाकर शाहाबाद कमिश्नरी का निर्माण किया जाए तथा उसका मुख्यालय आरा में स्थापित हो।वर्षों से चल रहे चरणबद्ध आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए, समिति अब शाहाबाद क्षेत्र के 22 विधानसभा क्षेत्रों के नवनिर्वाचित विधायकों से संपर्क कर कमिश्नरी निर्माण के लिए पहल करेगी और उन्हें ज्ञापन भी सौंपेगी। साथ ही, नवगठित सरकार के मुख्यमंत्री एवं संबंधित मंत्रियों से मुलाकात कर कमिश्नरी गठन की मांग को पुनः जोरदार तरीके से रखा जाएगा।बैठक की अध्यक्षता संयोजक धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने की। प्रमुख उपस्थित सदस्यों में सुशील तिवारी, डॉ. दिवाकर पांडे, मधुकांत सिंह, अधिवक्ता देवेंद्र प्रसाद, डॉ. रघुवर चंद्रवंशी, डॉ. जितेंद्र शुक्ला, मनी श्रीवास्तव, अधिवक्ता गुंजय कुमार, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री छोटू सिंह, चंदन तिवारी आदि शामिल थे।

Related posts

चतरा:टीडीएस/टीसीएस पर एक दिवसीय सेमिनार का हुआ आयोजन।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री की पहल पर स्वदेश लौटेंगे झारखण्ड के 50 कामगार।

rktvnews

बिहार:राजभवन में हुआ ‘भोजपुरिया कैलेंडर’ का भव्य लोकार्पण।

rktvnews

देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार।

rktvnews

सहयोग संकल्प फाउंडेशन से जनपद को मिलेगा फायदा : पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा

rktvnews

भोजपुर : सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सांसद सुदामा प्रसाद को दिया वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं संबंधी ज्ञापन।

rktvnews

Leave a Comment