RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह 2025 के उपलक्ष में उपायुक्त ने डुमरी प्रखंड अंतर्गत नगलो पंचायत में जल संरक्षण और संवर्धन पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत की।

मौके पर उपायुक्त ने पंचायत परिसर में किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन पर जोर।

सुनहरे व सुरक्षित भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी:उपायुक्त

उपायुक्त ने डुमरी प्रखंड के दूधपनिया पंचायत में मनरेगा अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं यथा आम बागवानी आदि योजनाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)13 नवंबर।झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह 2025 के उपलक्ष्य में आज जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव ने डुमरी प्रखंड अंतर्गत नगलो पंचायत में जल संरक्षण और संवर्धन पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत की। वहीं इस अवसर पर अमृत सरोवर से कलश यात्रा निकाली गई जो सरोवर से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचा। इस दौरान उपायुक्त ने पंचायत परिसर में पौधारोपण किया और दौरान सभी लोगों ने जल का संरक्षण एवं संवर्धन करने का शपथ लिया। और पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया। इस दौरान उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि सुनहरे व सुरक्षित भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी है। उन्होंने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत भी पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन और समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग से बड़े पैमाने पर पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है। साथ ही जिला प्रशासन के द्वारा विभिन्न विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा अन्य सरकारी स्थानों पर पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है ताकि इस अभियान को सफलता पूर्वक संचालित कराया जा सकें। इसके अलावा उपायुक्त ने जल व जंगल की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उसके संरक्षण में सभी को अपनी भूमिका निभाने को कहा। इसके अलावा उपायुक्त ने डुमरी प्रखंड के दूधपनिया पंचायत में मनरेगा अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं यथा आम बागवानी आदि योजनाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। साथ ही साथ उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, कक्षा का संचालन, पठन-पाठन, विद्यालयों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने बच्चों को पढ़ाई करने हेतु प्रोत्साहित किया और नियमित यूनिफॉर्म पहन कर विद्यालय आने का निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त ने शौचालय, पेयजल की स्थिति, साफ सफाई बच्चों के भजन की गुणवत्ता, विद्यालय में संचालित स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर कक्ष समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related posts

वर्तमान शिक्षा,जीविका और राजनीति भारतीय हो:जनसंघ राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य भारत भूषण पांडेय

rktvnews

भोजपुर:10 सूत्री मांगों को लेकर अखिल भारतीय ग्रामीण खेत मजदूर सभा का राष्ट्रीयव्यापी दो दिवसीय उपवास शुरू!

rktvnews

कोयला मंत्रालय ने छह कोयला खदानों के लिए निहित आदेश जारी किए और दो खदानों के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

14 जुलाई से 24 जुलाई तक बूथों के कमरों का चलेगा सत्यापन!जिलाधिकारी ने वीर स्मारक इंटर कॉलेज व श्री शिव पंचमुखी पहुंचकर बूथों के कमरों का किया निरीक्षण।

rktvnews

जमशेदपुर:राष्ट्र स्तरीय सम्मेलन में बघुरिया संकुल संगठन, घाटशिला को मिला सर्वश्रेष्ठ मॉडल सीएलएफ श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सर्वोच्‍च न्‍यायालय के हीरक जयंती समारोह का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment