RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका जिले में प्रशिक्षु पदाधिकारियों का भ्रमण कार्यक्रम जारी।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)09 नवंबर।दुमका जिले में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी के 12 प्रशिक्षु पदाधिकारी 8 नवम्बर से 14 नवम्बर 2025 तक अध्ययन भ्रमण पर हैं। इस दौरान वे जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में ग्रामीण प्रशासन, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और सामुदायिक सहभागिता की प्रक्रिया का अध्ययन करेंगे।
उपायुक्त अभिजीत सिन्हा से आज सभी प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। उपायुक्त के निर्देशन में प्रशिक्षु पदाधिकारियों को विभिन्न प्रखंडों में भ्रमण के लिए नामित किया गया है। प्रशिक्षु पदाधिकारी ग्राम पंचायत भवनों में बैठक, पंचायत नक्शा प्रस्तुतीकरण, आंगनवाड़ी केन्द्र, विद्यालय, स्वास्थ्य केन्द्र, जलापूर्ति परियोजना एवं प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
प्रशिक्षु पदाधिकारियों का यह अध्ययन भ्रमण ग्रामीण प्रशासन की कार्यप्रणाली, जनसहभागिता तथा स्थानीय शासन के व्यावहारिक पक्ष को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related posts

गलगोटिया प्रकरण: भारत की भद्द पिटने का जिम्मेदार कौन?

rktvnews

रिसर्च मेथाडोलॉजी पर दो दिवसीय स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग द्वारा कार्यशाला का हुआ शुभारंभ!मनोविज्ञान जीने की कला सीखाती है:कुलसचिव प्रो रणविजय कुमार

rktvnews

रांची:जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) परिवार द्वारा दिवाली मिलन का आयोजन।

rktvnews

ग्वालियर:जिले में स्वीप के तहत विभिन्न प्रकार की मतदाता जागरूकता गतिविधियाँ जारी।

rktvnews

शिक्षक दिवस विशेष” शिक्षक सम्मान”! गुरु का सामाजिक प्रतिष्ठा में होता था अलग स्थान:जय प्रकाश पाठक

rktvnews

दिग्गज निर्देशक स्टीफन फ्रीयर्स विलियम डेलरिम्पल की द एनार्की के सीरीज रूपांतरण का निर्देशन करेंगे, जिसे WIIP और रॉय कपूर फिल्म्स का समर्थन प्राप्त है।

rktvnews

Leave a Comment