RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा सामूहिक गान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 नवंबर। शुक्रवार को 5 बिहार बटालियन एन.सी.सी., आरा द्वारा कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पुनीत श्रीवास्तव के निर्देशन में दिनांक 06 नवम्बर 2025 को राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर 255 एन.सी.सी. कैडेट्स, 05 पी.आई. स्टाफ, 02 ए.एन.ओ. तथा 01 जी.सी.आई. ने एक साथ उत्साहपूर्वक वंदे मातरम् का सामूहिक गान किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और गर्व का माहौल छाया रहा।कार्यक्रम के पश्चात कर्नल पुनीत श्रीवास्तव ने कैडेट्स को वंदे मातरम् गीत के इतिहास एवं महत्व के बारे में जानकारी दी और सभी को राष्ट्रप्रेम तथा एकता की भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा और सभी प्रतिभागियों ने गर्व एवं उत्साह के साथ भारत माता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

Related posts

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर:शाहपुर मे शराब के दो अलग-अलग मामलों में 5 गए जेल।

rktvnews

ईएसजी की सहायता से पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास को भी बढ़ावा।

rktvnews

भोजपुर:जेठवार भट्ट में कलश यात्रा से आठ दिवसीय श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारम्भ।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : बस्तर की वैभव-गौरवशाली संस्कृति को वैश्विक पटल पर पहुँचाने की पहल – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

rktvnews

पटना:छायावादी काव्य-प्रवृत्तियों के बहुत निकट हैं गोविंद की गीत-गंधी ग़ज़लें: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

Leave a Comment