RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मतदाता जागरूकता मैराथन का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 नवंबर। सोमवार को आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के दृष्टिगत जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु एक भव्य “मतदाता जागरूकता मैराथन” का आयोजन किया गया। यह मैराथन समाहरणालय परिसर, भोजपुर से प्रारंभ होकर पकड़ी चौक होते हुए वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के प्रांगण में सम्पन्न हुई। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक मतदाताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में भागीदारी हेतु प्रेरित करना तथा लोकतांत्रिक प्रणाली में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।
मैराथन का शुभारंभ सभी प्रेक्षकगण, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया एवं उप विकास आयुक्त भोजपुर की उपस्थिति में किया गया। मैराथन के दौरान प्रतिभागियों ने “पहले मतदान, फिर जलपान”, “हर वोट जरूरी है” जैसे नारों के माध्यम से जनमानस को मतदान के महत्व से अवगत कराया। जिले के विभिन्न सामाजिक संस्थानों एवं युवा संगठनों ने भी इस जन-जागरूकता अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
जिला पदाधिकारी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की सशक्तता का आधार जनता की जागरूकता और उसकी मतदान में भागीदारी है। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग 06 नवम्बर 2025 को अवश्य करें और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त भोजपुर, स्वीप नोडल पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के कर्मी, विद्यालय एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएँ, स्वयंसेवी संगठन तथा आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Related posts

गया डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने पत्नी संग किया मतदान।

rktvnews

श्रम संहिताएं : मज़दूरी कम करके मुनाफ़ा बढ़ाने का हथियार।

rktvnews

भोजपुर :भाकपा-माले के संस्थापक नेता मास्टर जगदीश एवं रामायण राम के शहादत की 53 वीं बरसी पर आरा में मनाया गया संकल्प दिवस।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने प्रशिक्षुओं को सौंपा नियुक्ति पत्र,जिले के 23 बेटियों को मिला नया उड़ान – बेंगलुरु में जॉब ज्वाइन करने को तैयार।

rktvnews

दरभंगा:एक दिवसीय वॉलीबॉल अंडर-15 (बालक वर्ग) चयन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

rktvnews

इतिहास में पहली बार घग्घर से आईजीएनपी में स्थानांतरित किया जा रहा पानी!तटबंधों कि सुरक्षा व्यवस्था और आपदा प्रबंधन के कार्यों कि प्रगति हेतु जिला कलक्टर ने ली बैठक।

rktvnews

Leave a Comment