RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:पर्यटन एवं खेल की समीक्षा बैठक उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)04 नवंबर।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में पर्यटन एवं खेल विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं एवं विकासात्मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान सेल्फी ब्रिज पर पर्यटकों को सुविधा उपलब्ध कराने हेतु प्राप्त प्राक्कलन की समीक्षा की गई, जिसमें बताया गया कि प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है।
मसानजोर में जेटी लगाने के संबंध में उपायुक्त ने जल्द कार्य पूर्ण करने का निदेश दिया।मलुटी में विद्युत कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की गई।तातलोई में प्रक्रियाधीन कार्यों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि निविदा का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और जल्द ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा।संथालकाटा पोखर हेतु प्राप्त प्राक्कलन की समीक्षा भी की गई।उपायुक्त ने कमार दुधानी स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में समतलीकरण कार्य की जानकारी ली, जिसमें बताया गया कि कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।फुटबॉल स्टेडियम, कमार दुधानी में विद्युत कार्य की स्थिति की समीक्षा की गई,योजना तैयार करने का निदेश दिया।
बैठक के दौरान दुमका जिला खेल संघ के साथ आगामी बैठक हेतु तिथि निर्धारण तथा संघ के खाता संचालन की समीक्षा की गई।
इसके अतिरिक्त जिला स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी पर भी चर्चा हुई एवं आवश्यक निदेश दिया गया।

Related posts

सीतामढ़ी:एसआईटी के हेल्थ कैंप में सौ छात्रों के स्वास्थ्य की जांच।

rktvnews

दरभंगा:बाल दिवस के अवसर पर विद्यालयों में होगा बाल सभा का आयोजन।

rktvnews

आजमगढ़: गौरवशाली पूर्वांचल का किया गया लोकार्पण।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : चिरायु योजना: 08 वर्षीय बालिका निधि के आंखों को मिली नई रोशनी।

rktvnews

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन पचमढ़ी में किया ध्वजारोहण!स्वतंत्रता दिवस पर हुआ गरिमामय समारोह।

rktvnews

हिंदी में रोजगार की अनंत संभवानाएं:प्रो. मीना कुमारी

rktvnews

Leave a Comment