RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: “चुनाव साथी”मोबाइल ऐप का जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया लोकार्पण।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 25अक्टूबर।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दृष्टिगत स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत “चुनाव साथी” मोबाइल एप्लिकेशन का लोकार्पण नागरी प्रचारिणी सभागार, भोजपुर में किया गया। यह एप्लिकेशन मतदाताओं के लिए मतदान को सरल और सुलभ (मतदान सुगम) बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।
जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि वे “चुनाव साथी” मोबाइल एप्लिकेशन को अवश्य डाउनलोड करें और आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 में 6 नवंबर 2025 को अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस महापर्व में सहभागी बनें।
जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि विद्यालयों और महाविद्यालयों में इस एप्लिकेशन के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इसे डाउनलोड कर सकें। साथ ही उन्होंने कहा कि “खत लिखो अभियान” के तहत छात्रों को प्राप्त पत्रों को वीडियो सहित इस मोबाइल एप्लिकेशन पर अपलोड किया जाए।
जिला पदाधिकारी ने बताया भोजपुर जिले के पहली बार मतदान करने वाले मतदाता, जो मतदान के उपरांत अपनी स्याही लगी उंगली के साथ फोटो एवं अन्य विवरण इस एप्लिकेशन पर अपलोड करेंगे, उन्हें जिला प्रशासन की ओर से डिजिटल प्रशंसा पत्र (Digital Appreciation Letter) प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त भोजपुर ने “चुनाव साथी” मोबाइल एप्लिकेशन की विभिन्न विशेषताओं का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया, जिसमें मतदान केंद्र का स्थान, बूथ पर कतार की स्थिति, बूथ स्तरीय अधिकारी का संपर्क नंबर, विभिन्न स्वीप गतिविधियाँ, शिकायत एवं फीडबैक जैसी सुविधाएँ शामिल हैं। कार्यक्रम में सहायक समाहर्ता भोजपुर, विशेष कार्य पदाधिकारी, स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी , जिला शिक्षा पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पुणे:सरकार भारत को विश्व की फूड बास्केट बनाने की दिशा में कोई कमी नहीं छोड़ रही : शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

नारनौल:शहरों में एक सप्ताह चलेगा सघन स्वच्छता अभियान ,सभी अधिकारी व कर्मचारी फील्ड में उतरेंगे : उपायुक्त

rktvnews

राजनीतिक दलों को एमसीएमसी से पूर्व-प्रमाणित विज्ञापन प्राप्त करने होंगे, उम्मीदवारों को अपने प्रामाणिक सोशल मीडिया खातों की जानकारी आयोग को देनी होगी।

rktvnews

एनसीपीसीआर ने पॉक्सो कानून की धारा 39 के अंतर्गत सहायक व्यक्ति के संबंध में आदर्श दिशानिर्देशों के मसौदे पर चर्चा और विचार-विमर्श के लिए परामर्श बैठक की।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया ,स्ट्राॅन्ग रूम, मतदान केंद्रों और चैकपोस्ट का निरीक्षण।

rktvnews

भारत और अर्जेंटीना ने द्विपक्षीय कृषि अनुसंधान और प्रौद्योगिकी विनिमय को बढ़ावा देने के लिए आईसीएआर-आईएनटीए कार्य योजना 2025-27 पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

Leave a Comment