RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:मुक्केबाजी प्रतियोगिता में जिले के चार खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे दम।

भावना सिंह ,खुशबु कुमारी,अंजलि कुमारी, वीरू कुमार

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 अक्टूबर।69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल अंडर -17 बालक बालिका मुक्केबाजी प्रतियोगिता में ईटानगर अरूणाचल प्रदेश में -28अक्टूबर से -3नवंबर तक होगी।इस प्रतियोगिता में भोजपुर जिले के चार खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर दम दिखाएंगे। सभी खिलाड़ी दियरा क्षेत्र के सरकारी स्कूल के बच्चे हैं। इसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय अलेखिटोला बड़हरा कक्षा आठ की छात्रा खुशबु कुमारी है जिसके पिता गर्जन यादव मजदूरी और माता रिंकी देवी गृहणी है। उच्च माध्यमिक विद्यालय पैगा की अंजलि कुमारी है जिसके पिता अभिमन्यु यादव और माता मुन्नी देवी गृहणी है। उच्च माध्यमिक विद्यालय पैगा की भावना सिंह है जिसके पिता चितरंजन सिंह शिक्षक और माता आरती सिंह गृहणी है। उच्च माध्यमिक विद्यालय पैगा के विरू कुमार के पिता भगवान पासवान मजदूरी और माता सीता देवी गृहणी है। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने वाले उत्क्रमित मध्य विद्यालय अलेखिटोला बड़हरा के शारीरिक शिक्षक अनुदेशक रमेश यादव ने कहा दियरा क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है।इस क्षेत्र के बच्चे गरीब परिवारों के मजदूरों के बच्चे हैं।इनको बेहतर सुविधाओं की जरूरत है। जिससे राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत सके। यहां के बच्चे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों को भी हरा चुके हैं।इस अवसर पर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया जिला शिक्षा पदाधिकारी माधवेन्द्र राय डी पी ओ रमेश पाल, जिला खेल पदाधिकारी आलोक कुमार गौतम प्रधानाचार्य जयराम शाह, सचिव रवि रंजन सिंह, जितेन्द्र कुमार आदि ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Related posts

राजस्थान: वासुदेव देवनानी का जापान में भारतीय राजदूत से संवाद।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज में तिथि उत्सव का अलौकिक स्थान विषयक वर्कशॉप का हुआ आयोजन।

rktvnews

30 जुलाई को श्रीहरिकोटा से ‘‘निसार’’ प्रक्षेपण इसरो के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ाएगा: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

राजस्थान की एक और अभिनव पहल- ऑनलाइन प्लेटफॉर्म आधारित गिग वर्कर्स के कल्याण के लिए विधेयक पारित करने वाला पहला राज्य।

rktvnews

भोजपुर:संगीत सरिता के रूप मे मनाई गई सन्मत जैन की पुण्यतिथि।

rktvnews

भोजपुर:लैंगिक अपराध एवं हिंसा के विरोध’ विषयक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment