RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय:पहले मतदान फिर जलपान:जीविका का मतदाता अभियान जारी।

RKTV NEWS/लखीसराय (बिहार)23 अक्टूबर।मतदान से बेरुख उन मतदाताओं को भी मतदान के लिए जीविका दीदियों ने मतदान के लिए प्रेरित किया जिन्होंने पिछले चुनाव में मतदान नहीं किया था । गुरुवार को विधान सभा क्षेत्र 167 और 168 के कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में इस बार के चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए घर- घर जाकर जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया और मतदाताओं से 6 नवंबर को वोट देने की अपील की ।
गुरुवार को भाई दूज का पर्व भी मतदाता जागरूकता अभियान एवं जीविका दीदियों के लिए खास रहा । जीविका दीदियों ने अपने भाइयों और परिवार के सदस्यों को भी भारतीय लोकतंत्र के महापर्व में अपने मत का प्रयोग अवश्य करने का संदेश दिया।
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रंग- बिरंगी रंगोली, मेंहदी, जागरूकता रैली और संध्या समय में कैंडल मार्च के साथ गांव की गलियों में एक- एक वोट की अहमियत के मायने बताए गए और उसपर चर्चा भी हुई । साथ ही सामुदायिक संगठनों की बैठक भी आयोजित की गई ।
जीविका से जुड़े कैडर और जीविकाकर्मी जीविका दीदियों को मतदाता जागरूकता अभियान में सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
जीविका द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य है कि सभी मतदाता अपना मतदान करें।
गुरुवार को लखीसराय जिला के सभी 7 प्रखंडों में कैलाश जीविका महिला ग्राम संगठन, माला जीविका महिला ग्राम संगठन, राधा जीविका महिला ग्राम संगठन, संगम जीविका महिला ग्राम संगठन, कंगन जीविका महिला ग्राम संगठन, लक्ष्मी जीविका महिला ग्राम संगठन, क्रांति जीविका महिला ग्राम संगठन, अनमोल जीविका महिला ग्राम संगठन,मिलन जीविका महिला ग्राम संगठन, महिला शक्ति जीविका महिला ग्राम संगठन, विश्वास जीविका महिला ग्राम संगठन एवं रोशनी जीविका महिला ग्राम संगठन समेत सौ से अधिक जीविका के सामुदायिक संगठनों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया।

Related posts

उत्तराखंड:तीन दिवसीय ’’गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट-2025’’ सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करने हेतु भाजपा द्वारा प्रेस वार्ता।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सेंट लूसिया के प्रधानमंत्री से भेंट की।

rktvnews

डॉ. मनसुख मांडविया ने ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ पहल के तहत नई दिल्ली में सांसदों के साथ साइकिल चलाई; नागरिकों से भारत में निर्मित उत्पाद खरीदने का आग्रह किया।

rktvnews

बक्सर:गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी स्नान को ले डीएम ने किया रामरेखा घाट का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: डीएम के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों का औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment