RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान NCC कैडेटों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से कराया गया अवगत।

RKTV NEWS/डुमरांव (बक्सर)13 अक्टूबर।डी. के. कॉलेज डुमराँव में 30 बिहार बटालियन NCC कैंप कमाण्डेंट कर्नल रितेश रंजन साहब के नेतृत्व में चल रहे दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर XVIII का आज चौथा दिन जोश एवं उत्साह से भरपूर रहा। जिसके अंतर्गत कैडेटों ने ड्रोन का सामान्य परिचय तथा उसकी उपयोगिता पर जानकारी प्राप्त की, भावी जीवन में ड्रोन का प्रयोग लगभग प्रत्येक क्षेत्र में होने की संभावना जतायी गयी। संचार और नवीनतम रुझानों का परिचय शीर्षक पर आज के संदर्भ में इसके महत्व को बताया गया। नवीनतम रुझानों में डिजिटल संचार, विडियो संचार एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में कैडेटों को अवगत कराया गया। सामान्य चिकित्सा, आपात स्थिति और घावों का उपचार घरेलू स्तर पर कैसे किये जा सकते है, इसके नुस्खे को भी बताया गया साथ ही साथ प्रसिद्ध जेनरलो के जीवनी पर भी प्रकाश डाला गया। सेमूलेटर फायरिंग की प्रशिक्षण पाकर कैडेट अत्याधिक उत्साहित दिखें। एन.आई.ई.एल.आई.टी बक्सर द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता प्रशिक्षण का भी आयोजन हुआ। जिसके केन्द्र प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह रहे। संसाधन व्यक्तियों में सुधांशु कुमार श्रीवास्तव, सौरभ कुमार एवं नीरज कुमार ने ऑनलाईन सुरक्षा, पासवर्ड प्रोटेक्शन, सोशल मीडिया सावधानियाँ, फिशिग से बचाव एवं साइबर अपराधों की रोकथाम जैसे विषयों पर उपयोगी जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में डिजिटल सुरक्षा और जिम्मेदार साइबर व्यवहार के प्रति जागरूकता फैलाना हैं। ‘अनुशासन और साइबर सुरक्षा दोनों एक सच्चे कैडेट की पहचान है।
इस शिविर में 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी के पी.आई सुबेदार मेजर डुबराज साहु, सुबेदार मुकेश कुमार, सुबेदार अरविंद कुमार, नायक सुबेदार सी.एस. सिंह, नायक सुबेदार वरूण कुमार, बी.एच.एम राहुल कुमार सिंह, सी.एच.एम नितिश कुमार, सी.एच.एम नवीन कुमार, सी.एच.एम सुमन सोरभ, नायक विजयानन्द, सी.एफ.एन आलोक कुमार एवं ए.एन.ओ डॉ० अरबाब खान, डॉ० योगर्षि राजपूत, डॉ० अमृता सिंह, डॉ० संजय रंजन सिन्हा, अभयानंद प्रजापति, एवं सिविल स्टाफ नरेश प्रसाद, कौशलेन्द्र कुमार एवं चंदन कुमार, संजय कुमार, इंद्रजीत कुमार, आदित्य कुमार, सिद्धार्थ शंकर और डी. के. कॉलेज के कैडेट रौशन कुमार का कार्य सराहनीय रहा।

Related posts

लखीसराय: महिला संवाद में महिलाओं की दिख रही एकजुटता,बेहतर समाज की अपनी परिकल्पनाओं से करा रही अवगत।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:76 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:लोकसभा चुनाव में पहले चरण के लिये 20 मार्च से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश की सभी बहनें हमारा मान हैं, अभिमान हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

तमिलनाडु में आये प्रलयकारी बाढ़ पीड़ितों के लिए भाकपा-माले ने आरा में अभियान चला किया राहत कोष इकट्ठा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 23 सितंबर 26

rktvnews

Leave a Comment