RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: 30 बिहार बटालियन NCC के तत्वावधान में दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ।

RKTV NEWS/डुमरांव ( बक्सर)11 अक्टूबर।आज 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी, बक्सर के तत्वाधान में कैंप कमाण्डेंट कर्नल रितेश रंजन के नेतृत्व में डी. के. कॉलेज डुमराँव में दस दिवसीय शिविर का आयोजन का शुभारंभ हुआ।इस अवसर पर कर्नल रितेश रंजन के द्वारा सभी कैडेटो को उद्घाटन भाषण किया गया। शनिवार के दिन कैंप में आये हुये सभी कैडेटों को फायर फाईटिंग के बारे में जिला टीम के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया, और साथ ही अग्निश्मन के द्वारा गैस से आपातकालीन स्थिति होने पर निपटने के बारे में जानकारी दी गई। कैंप कमाण्डेंट ने प्रशिक्षण शिविर में होने वाले फायदे के बारे में बताया, उन्होंने कहा की प्रशिक्षण के दौरान फायरिंग, मोरल मोटिवेशन और हेल्थ हाईजीन के बारे में जानकारी दी जायेगी। इस शिविर में फायर फाइटिंग, मैप रीडिंग, फायरिंग, नेतृत्व आदि का क्लास चलाया गया। शिविर में पूरे गया जी ग्रुप के बेस्ट कैडेट कॉम्पेटिशन का आयोजन किया गया, जिसमें सारे बटालियन के कैडेटों ने भाग लिया। इस शिविर में एस.एस. बी का भी क्लास चलाया जायेगा, जिसमें कई कैडेटों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस शिविर में बक्सर जिले के पी.सी कॉलेज, डी.एस.एस.वी कॉलेज, डी. के कॉलेज, एम.वी कॉलेज, कृषि कॉलेज, जी.बी. कॉलेज, एस.एम कॉलेज के कैडेटों ने भाग लिया।
स्कूलों में सिमरी हाई स्कूल, एम.पी हाई स्कूल, फाउंडेशन स्कूल, डी.ए.वी. स्कूल, कृतपूरा हाई स्कूल और राज हाई स्कूल के कैडेटों ने भाग लिया। इस शिविर में लगभग 600 कैडेटों ने भाग लिया। इस शिविर में 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी के पी.आई सुबेदार मेजर डुबराज साहु, सुबेदार मुकेश कुमार, सुबेदार अरविंद कुमार, नायक सुबेदार सी.एस. सिंह, नायक सुबेदार वरूण कुमार, बी.एच.एम राहुल कुमार सिंह, सी.एच.एम नितिश कुमार, सी.एच. एम नवीन कुमार, सी.एच.एम सुमन सोरभ, नायक विजयानन्द, सी.एफ.एन आलोक कुमार एवं ए.एन.ओ डॉ० अरबाब खान, डॉ० योगर्षि राजपूत, डॉ० अमृता सिंह, डॉ० संजय रंजन सिन्हा, अभयानंद प्रजापति, एवं सिविल स्टाफ नरेश प्रसाद, कौशलेद्र कुमार एवं चंदन कुमार, संजय कुमार, इंद्रजीत कुमार, आदित्य कुमार, सिद्धार्थ शंकर और डी. के. कॉलेज के कैडेट रौशन कुमार का कार्य सराहनीय रहा।

Related posts

नीरज चोपड़ा प्रधानमंत्री से मिले।

rktvnews

पटना:बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा हीट वेव प्रबंधन हेतु अंतर-विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

30 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कृषि और ग्रामीण परिवर्तन पर बजट बाद वेबिनार को संबोधित किया।

rktvnews

भारत-फ़िजी संयुक्त वक्तव्य: वेइलोमनी दोस्ती (फिजी अभिव्यक्ति में अर्थ है एक दूसरे से प्रेम करना) की भावना में साझेदारी।

rktvnews

पटना:16.81 करोड़ की लागत से आरा के पीरो में जज क्वार्टर और गेस्ट हाउस का होगा निर्माण: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

rktvnews

Leave a Comment