RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु स्थायी समिति,मतदान केंद्र एवं निर्वाचन से संबंधित अन्य विषयों पर सभी सम्बंधित पदाधिकारियों एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 अक्टूबर।आज बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार आदर्श आचार संहिता का अनुपालन हेतु स्थायी समिति (स्टैंडिंग कमिटी), मतदान केंद्र एवं निर्वाचन से संबंधित अन्य विषयों पर सभी सम्बंधित पदाधिकारियों एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक की गई।
उक्त बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करने हेतु अनुरोध किया गया। तथा निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को भी आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने हेतु अनुरोध किया गया। सिंगल विंडो के माध्यम से दी जाने वाली अनुमति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त, भोजपुर सहायक समाहर्ता भोजपुर, उप निर्वाचन पदाधिकारी भोजपुर, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी आदर्श आचार संहिता कोषांग,अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव उपस्थित रहे।

Related posts

समर्थन मूल्य पर फिर दगाबाजी और कृषि संकट।

rktvnews

संजय पराते की राजनैतिक टिप्पणियां:केरल में संतुलन खोते राहुल गांधी

rktvnews

जिला निर्वाचन विभाग, मोतिहारी के तत्वाधान में 80 प्लस मतदाताओं को अंगवस्त्र एवं भारत निर्वाचन आयोग का संदेश प्रदान कर दिया गया सम्मान।

rktvnews

रोहतास प्रखंड की शाहाबाद महोत्सव में होगी बड़ी भागीदारी!नगर पंचायत भवन में तैयारी को लेकर बैठक।

rktvnews

इतिहास के पुनर्लेखन की कोशिश में भाजपा : आरएसएस ने अंबेडकर को तुच्छ बताया था और विवेकानंद ने कट्टरता को।

rktvnews

22 फरवरी से नए प्रारूप में होगा गार्ड ऑफ चेंज समारोह।

rktvnews

Leave a Comment