RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:शहीद पुलिस उपाधीक्षक विनय भारती के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)08 अक्टूबर।शहीद पुलिस उपाधीक्षक के शहादत दिवस पर आज श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक सहित कई वरीय प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे। सभी ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर डीएसपी मुख्यालय, एसडीपीओ , अंचलाधिकारी तथा सदर थाना प्रभारी भी मौजूद थे।
ज्ञात हो कि 8 अक्टूबर 2005 को कुंदा थाना क्षेत्र के बनियाडीह पहाड़ी पर नक्सलियों द्वारा बिछाए गए जाल में ड्यूटी के दौरान पुलिस उपाधीक्षक विनय भारती वीरगति को प्राप्त हुए थे। इस घटना में कई अन्य सुरक्षाकर्मी भी शहीद हुए थे। राज्य पुलिस बल द्वारा उस दिन दिखाए गए साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान को आज भी पूरे झारखंड में श्रद्धापूर्वक याद किया जाता है।
उपायुक्त कीर्तिश्री ने शहीद पुलिस उपाधीक्षक विनय भारती को नमन करते हुए कहा कि शहीद विनय भारती ने उग्रवाद के विरुद्ध अभियान में सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि राज्य को नक्सल आतंक से मुक्त कराने में पुलिस बल के अनेक अधिकारियों और जवानों ने अमूल्य योगदान दिया है। शहीद विनय भारती का बलिदान इसी श्रृंखला की एक ऐतिहासिक मिसाल है। झारखंड पुलिस उनके अदम्य साहस को नमन करती है।
उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में नक्सलवाद लगभग समाप्ति की ओर है और शेष सक्रिय उग्रवादियों से अपील की गई कि वे सरकार की सरेंडर नीति का लाभ उठाते हुए मुख्यधारा में शामिल हों।

Related posts

गढ़वा:सुशासन सप्ताह 2025:“प्रशासन गाँव की ओर” अभियान के तहत प्रखंड व पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों का कल से होगा आयोजन।

rktvnews

उज्जैन:उद्योग स्थापना के लिए आवश्यक अनुमतियां सुविधाजनक रूप से दिए जाने के लिए कलेक्टर कार्यालय में बनेगा प्रकोष्ठ : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

rktvnews

गिरीडीह :21 नवंबर से 15 दिसंबर तक “आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार” का होगा आयोजन: उपायुक्त

rktvnews

स्माइल के माध्यम से विकसित भारत-एक समावेशी समाज के निर्माण के उद्देश्य से ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को मुख्यधारा में लाना।

rktvnews

बागपत:कानून-व्यवस्था से लेकर विकास योजनाओं तक गहराई से हुई समीक्षा, बागपत को प्रदेश में शीर्ष पर लाने के निर्देश।

rktvnews

सारण:नंदलाल सिंह महाविद्यालय में “छात्र प्रेरक कार्यक्रम” आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment