RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मध्य प्रदेश के सतना में सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैसों के कारण एक सफाई कर्मचारी की मृत्‍यु और दो अन्य के अस्पताल में भर्ती होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

नगर निगम आयुक्त और पुलिस अधीक्षक, सतना को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी।
रिपोर्ट में जाँच की स्थिति तथा मृतक के निकटतम परिजन और घायल कर्मचारियों को प्रदत्‍त मुआवजा, यदि कोई हो, तो उसका उल्लेख अपेक्षित है।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 06 अक्टूबर।राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने 25 सितंबर, 2025 को मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक भूमिगत सीवर लाइन की सफाई करते समय ज़हरीली गैसों के कारण एक सफाई कर्मचारी की मौत और दो अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए जाने की एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। खबरों के अनुसार, कर्मचारी सीवर के अंदर बेहोश हो गए थे। स्थानीय निवासियों ने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुँचाया।
आयोग ने कहा है कि यदि मीडिया रिपोर्ट की सामग्री सत्य है, तो यह मानवाधिकार के उल्लंघन का गंभीर मामला बनता है। इसलिए, आयोग ने मध्य प्रदेश के सतना के नगर निगम आयुक्त और पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
यह अपेक्षा की गई है कि रिपोर्ट में जांच की स्थिति और मृतक श्रमिक के निकटतम परिजन तथा घायलों को दिए गए मुआवजे (यदि कोई हो) का विवरण भी शामिल हो
आयोग ने नोटिस जारी करते हुए यह भी कहा कि सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों और सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को जारी परामर्श के बावजूद, ऐसी दुखद घटनाएँ अभी तक हो रही हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि अधिकारियों ने सीवर लाइनों की सफाई के लिए कर्मचारियों को बिना सुरक्षा उपकरणों और मशीनों के तैनात किया था।

Related posts

जबलपुर में स्थापित होगा देश का सबसे बड़ा मल्टी फंक्शनल ट्रेनिंग सिम्युलेटर।

rktvnews

गिरिडीह:उपायुक्त के निर्देश पर जन समाधान पोर्टल के सफलतापूर्वक संचालन को लेकर जिला,अनुमंडल,प्रखंड स्तरीय कार्यालय प्रधान को दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

नई दिल्ली:मजलिस-ए-मुशावरत शिक्षा, औक़ाफ़ और सामाजिक सद्भाव पर देगा विशेष ध्यान।

rktvnews

महाकुंभ 2025 विशेष:भारत के जवानों संग इजरायल, अमेरिका और फ्रांस के दिग्गज करेंगे गंगा आरती।

rktvnews

टीमलीज़ एडटेक ने अपनी व्‍यापक कॅरियर आउटलुक रिपोर्ट छमाही 1 (जनवरी-जून 2024) जारी की।

rktvnews

सुपौल:आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर भारत नेपाल जिला सीमा समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment