RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों का शुभारम्भ कार्यक्रम।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 128 ब्लू लाइन बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

ग्रामीण परिवहन सेवा ‘आपणी बस-राजस्थान रोडवेज’ का किया शुभारम्भ

रोडवेज बसों द्वारा राजधानी से गांवों तक का सफर होगा और सुगम।

वोल्वो, स्केनिया तथा एसी बसों में यात्रियों को सीट पर उपलब्ध होगा खाना।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )05 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को अमर जवान ज्योति पर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की आधुनिक एवं सुविधायुक्त 128 ब्लू लाइन बसों का शुभारम्भ करते हुए उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही, उन्होंने ‘आपणी बस-राजस्थान रोडवेज’ ग्रामीण परिवहन सेवा का शुभारम्भ और वोल्वो, स्केनिया तथा एसी बसों में केटरिंग सुविधा की भी शुरूआत की।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेशवासियों के लिए सार्वजनिक परिवहन सेवा को अधिक सुदृढ़, सुरक्षित और सुविधायुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की आधुनिक एवं सुविधायुक्त ब्लू लाइन बसें शुरू की गई है। ये बसें प्रदेश भर के 23 आगारों को आवंटित की गई हैं।

आपणी बस-राजस्थान रोडवेज से 169 ग्राम पंचायतों को मिलेगी परिवहन सुविधा

‘आपणी बस-राजस्थान रोडवेज’ ग्रामीण परिवहन सेवा के तहत रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल पर 357 मार्गों पर बसें शुरू की हैं। डीलक्स सीटों से सुसज्जित इन बसों में राज्य सरकार द्वारा राजस्थान रोडवेज के निशुल्क और रियायती यात्रा हेतु दिए जा रहे सभी लाभ मिलेंगे। इन बसों से 25 ग्रामीण मार्गों पर स्थित 169 ग्राम पंचायतों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और रोजगार सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं हासिल करने में मदद मिलेगी।

वातानुकूलित बसों में मिलेगा सीट पर ही खान

राज्य सरकार ने नवाचार करते हुए रेल और हवाई यात्रा की तरह निगम की वोल्वो, स्केनिया तथा एसी बसों में केटरिंग सुविधा भी शुरू की है। इससे इन बसों में यात्रियों को यात्रा के दौरान उनकी सीट पर ही खाने-पीने की सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। यात्रियों को सुबह, दोपहर और शाम के मेनू के अनुसार खान-पान मिल सकेगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने नई बसों का अवलोकन किया और निगम द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री (परिवहन) डॉ. प्रेमचंद बैरवा, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम अध्यक्ष शुभ्रा सिंह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:स्नाकोत्तर मनोविज्ञान विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय सेमिनार का हुआ समापन।

rktvnews

दरभंगा:09 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों की हुई बैठक।

rktvnews

चतरा:राजस्व मामलों की गहन समीक्षा, उपायुक्त ने दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश।

rktvnews

दरभंगा:सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारीयों को साथ डीएम व एसएसपी ने की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:आरा की आदित्या को मिला विख्यात संत विष्णुदास उदासीन द्वारा कथक साम्राज्ञी सम्मान।

rktvnews

गोपालगंज:समाहरणालय के सभी संभागों का जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment