RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:अंकल आंटी मान जाओ वोट डालोगे कसम खाओ, स्लोगन के साथ स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली।

RKTV NEWS/छपरा(सारण )04 अक्टूबर।विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालय के बच्चों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को अमनौर के उच्च माध्यमिक विद्यालय रसूलपुर, माझी के उच्च विद्यालय जैतपुर, एकमा के उच्च विद्यालय अतरसन के छात्रों द्वारा हाथों में स्लोगन की तख्ती लेकर मतदाताओं को जागरूकता रैली के माध्यम से जागरूक किया गया।
वहीं इसुआपुर के महुली चकहन स्थित पीएम श्री उच्च विद्यालय में स्लोगन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने वोट करें वफादारी से चयन करें समझदारी से, लोकतंत्र की है पहचान मत, मतदाता और मतदान, अंकल आंटी मान जाओ वोट डालोगे कसम खाओ, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, लोकतंत्र मजबूत बनाकर भारत का उत्थान करें, सहित चुनाव का पर्व देश का गर्व, जैसे दर्जनों स्लोगन लिखकर विद्यालय द्वारा निकाली जाने वाली जागरूकता रैली की तैयारी पूर्ण की।
वही अमनौर, मढ़ौरा, तरैया, नगरा, रिविलगंज, पानापुर, सोनपुर स्थित आंगनबाड़ी केदो पर ग्रामीण जन संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें मतदाताओं को उनके अधिकार की जानकारी दी गई। साथ ही साथ आगामी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया गया।

Related posts

हर खेत को मिलेगा पानी, एक लाख करोड़ के बजट से संवरेगा एमपी का किसान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

नेट-जीरो फ्यूचर प्रूफ बिल्डिंग 2022-2023 के लिए सोलर डेकाथलॉन इंडिया डिजाइन चैलेंज के विजेताओं की घोषणा

rktvnews

राष्ट्रपति ने 17 वी लोकसभा को भंग करने के आदेश पर किए हस्ताक्षर।

rktvnews

पटना:BSDMA का 23वां ‘सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम’ बैच सफलतापूर्वक संपन्न।

rktvnews

मध्‍यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

Leave a Comment