RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:मिशन आदि कर्मयोगी के अंतर्गत अब गढ़वा जिले के 113 ग्रामों के स्थान पर 237 ग्रामों का बनेगा ग्राम विकास विजन 2030

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)03 अक्टूबर।मिशन आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत पूर्व में चयनित 113 ग्रामों के अतिरिक्त आदिम जनजाति बहुल अतिरिक्त 124 ग्रामों की सूची जिला को प्राप्त हुई है जिसमें अनुसूचित जनजातियों के समग्र विकास हेतु ग्राम स्तर पर ग्रामीणों के साथ बॉटम टू टॉप अप्रोच को अपनाते हुए उनके समग्र विकास के लिए विलेज एक्शन प्लान तैयार करने का निर्देश प्राप्त हुआ है।
आज जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश ने आपने कार्यालय में विभिन्न प्रखंड के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के साथ आयोजित बैठक में सभी ग्रामों में आदि सेवा केंद्र भवन का चयन, वॉल राइटिंग, प्रत्येक सेवा केंद्र के लिए नोडल व्यक्ति का निर्धारण तथा सभी ग्रामों में आवास विहीन व्यक्ति की सूची, पेयजल की व्यवस्था, पक्के सड़क की आवश्यकता, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनवाड़ी भवन, मोबाइल टावर, तालाब, कृषि उपज के भंडारण के लिए गोदाम का निर्माण, स्वास्थ्य केंद्र की आवश्यकता, सोलर स्ट्रीट लाइट अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण, कुएं के निर्माण, ग्रामीण विद्युतीकरण तथा विभिन्न प्रकार की पेंशन योजनाओं से वंचित व्यक्तियों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया ।
सभी योजनाओं का ग्रामवार आवश्यकता के अनुरूप योजनाओं की कुल प्राक्कलित राशि को समेकित करने का निर्देश दिया गया।
विदित हो कि केंद्र सरकार राज्य सरकार के सहयोग के साथ गढ़वा जिले के 237 अनुसूचित जनजाति बहुल ग्रामों में समग्र विकास के लिए एक पंचवर्षीय योजना ग्राम विकास विजन 2030 के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम में उसकी मूलभूत आवश्यकताओं का आकलन करते हुए विलेज एक्शन प्लान तैयार करवा रही है । इसके अनुरूप अपने वार्षिक बजट में उन सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए राशि का आवंटन प्रदान करेगी एवं इन सभी ग्रामों का विकास सुनिश्चित हो सकेगा।

Related posts

सारण:जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 12 मामलों की सुनवाई करते हुए समाधान किया गया।

rktvnews

भोजपुर:”‘या हुसैन’ की सदाओं से गूंजा आरा, सिया समुदाय ने निकाला मातमी जुलूस।

rktvnews

अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 के दौरान संचयी कोयला उत्पादन 5.73% बढ़कर 928.95 मीट्रिक टन तक पहुंच गया।

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी की ब्रह्मपुर विधानसभा के सुदूर दियरा क्षेत्र में चुनावी चौपाल।

rktvnews

एसुस और विद्या फाउंडेशन ने अपने डिजिटल साक्षरता मिशन को बढ़ावा देते हुए, यश्वदीप विद्यालय में नया डिजिटल लर्निंग सेंटर शुरू किया।

rktvnews

गढ़वा : उपायुक्त के निर्देश पर गढ़वा में केंद्र प्रायोजित पेंशन योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण।

rktvnews

Leave a Comment