RK TV News
खबरें
Breaking News

जमशेदपुर:उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई हेतु दिए गए निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (झारखंड)03 अक्टूबर।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जन शिकायत निवारण दिवस में आए विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्र के नागरिकों से उनकी व्यक्तिगत, सामुदायिक एवं जनहित की समस्याओं को सुना तथा प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु आश्वस्त किया। जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर प्राप्त आवेदनों में पारिवारिक पेंशन, दिव्यांगजन को लाभ, चौकीदार नियुक्ति की जानकारी के संबंध में, पेयजल, आवास, सड़क समेत अन्य मूलभूत समस्याओं एवं सामाजिक मुद्दों से संबंधित ज्ञापन शामिल रहे।
उपायुक्त द्वारा कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया, शेष आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया । उन्होंने आश्वस्त किया कि जन समस्याओं/सुविधाओं से जुड़े आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर यथोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related posts

गुरु रविदास की जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

rktvnews

बिहार:मॉनसून के लिए ICCC में बुडको का विशेष कंट्रोल रूम तैयार।

rktvnews

भोजपुर:राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, आरा में ‘अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

केंद्र सरकार की योजनाओं को भाजपा घर-घर पहुंचाएगी-दुर्गा राज

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बक्सर जिले में 603.32 करोड़ रुपये की लागत से 19 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

कोच्चि में भारतीय सांस्कृतिक कांग्रेस के कुछ पहलू।

rktvnews

Leave a Comment