RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़: उपायुक्त ने रांची के मेदांता हॉस्पिटल में प्रखंड विकास पदाधिकारी(रामगढ़ सदर) जयंत जेरोम लकड़ा को अर्पित की श्रद्धांजलि।

RKTV NEWS/रामगढ़ (झारखंड)03 अक्टूबर।प्रखंड विकास पदाधिकारी रामगढ़ सदर जयंत जेरोम लकड़ा का शुक्रवार को मेदांता हॉस्पिटल रांची में निधन हो जाने के उपरांत शुक्रवार को उपायुक्त, रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज ने मेदांता हॉस्पिटल पहुंचकर दिवंगत जयंत जेरोम लकड़ा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत जयंत जेरोम लकड़ा के परिजनों से मुलाकात कर कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा जिला प्रशासन उनके साथ है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस विकट दुख को सहन करने की शक्ति और धैर्य की कामना की। साथ ही उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़ अनुराग कुमार तिवारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता दीप्ति प्रियंका कुजूर, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रंजीता टोप्पो ने भी दिवंगत जयंत जेरोम लकड़ा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

राजधानी पटना में धूमधाम के साथ मनाया गया ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) का स्थापना दिवस।

rktvnews

उज्जैन:जमीन अधिग्रहण के खिलाफ किसान नेता राकेश टिकेत से मिले किसान ,सामूहिक बड़ा आंदोलन खड़ा करने की बनाई रणनीति।

rktvnews

राजस्थान:इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित

rktvnews

34वीं ईस्ट ज़ोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बिहार को मिले 31 पदक।

rktvnews

भोजपुर:मानव सेवा संस्थान द्वारा शिव बारातियों का मिष्ठान्न से किया गया स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment