RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)02 अक्टूबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयदशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। हम सभी को अपने भीतर की बुराइयों को त्यागकर जीवन में सदाचार की राह पर चलने की प्रेरणा भी यह पर्व देता है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि हम अपने जीवन में अहंकार से मुक्त होकर सच्चाई के रास्ते पर चलें और प्रदेश व देश की सामाजिक समरसता के लिए मिलजुल कर कार्य करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पावन पर्व हमें इस बात का भी स्मरण कराता है कि सच्चाई का साथ देने वालों की हमेशा जीत होती है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि बुराई पर अच्छाई की विजय के इस पावन पर्व पर भगवान श्रीराम की शिक्षाओं को आत्मसात कर जीवन को सार्थक बनायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्म और सत्य की विजय के इस मंगल पर्व पर प्रभु श्रीराम से यही प्रार्थना है कि सब सुखी हों, सबका कल्याण हो, हर घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आये।

Related posts

बक्सर:नाट्य रूपांतरण के माध्यम से छात्राओं ने की शैक्षणिक गतिविधि।

rktvnews

दरभंगा:डीएम ने दो केंद्रीय विद्यालय हेतु चिह्नित भूमि का किया निरीक्षण।

rktvnews

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने ‘वैश्विक पवन दिवस 2024’ कार्यक्रम का आयोजन किया।

rktvnews

नवादा:ईवीएम और वीवी पैट प्रदर्शन केंद्र का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ।

rktvnews

पैन-आधार को लिंक करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई।

rktvnews

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 2 नवंबर को वाराणसी जाएंगे।

rktvnews

Leave a Comment