RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भारत की राष्ट्रपति ने गांधी जयंती की पूर्वसंध्या पर शुभकामनाएं दीं।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 02 अक्टूबर।भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गांधी जयंती की पूर्वसंध्या पर अपने संदेश में कहा:

“मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 156वीं जयंती पर सभी नागरिकों की ओर से अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।
यह हम सब के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों और मूल्यों के प्रति खुद को समर्पित करने का अवसर है।
गांधीजी का शांति, सहिष्णुता और सचाई का संदेश समूची मानवता के लिए प्रेरणा है। उन्होंने अपना समूचा जीवन छुआछूत, निरक्षरता, बुरी आदतों और अन्य सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन के लिए समर्पित किया। उन्होंने अपने अटूट निश्चय से समाज के कमजोर वर्गों को शक्ति और समर्थन दिया।
उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन में नैतिकता और सदाचरण पर अडिग विश्वास रखते हुए लोगों को इस पथ पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और शिक्षित भारत के निर्माण के उद्देश्य से चरखे के जरिए आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। उन्होंने अपने आचरण और संदेशों से श्रम की गरिमा को हमेशा प्रोत्साहन दिया। उनके जीवनमूल्य आज भी प्रासंगिक हैं और भविष्य में हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे
आइए, हम सब गांधी जयंती के पावन अवसर पर सत्य और अहिंसा के पथ पर चलने, राष्ट्र के कल्याण और प्रगति के लिए प्रतिबद्ध रहने और एक स्वच्छ, अधिक सक्षम, पूर्ण सशक्त और संपन्न भारत के निर्माण का संकल्प दोहराएं।’’

Related posts

शिक्षक दिवस विशेष “शिक्षक सम्मान”! शिक्षक समाज और राष्ट्र के होते है निर्माता:युगल किशोर दुबे

rktvnews

देवघर : उप विकास आयुक्त ने रात्रि में शहर भ्रमण कर असहाय व जरूरतमंदों को ओढ़ाया कंबल।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने आरा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शीतलहर से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों के बीच किया कंबलों का वितरण।

rktvnews

17 माह में जितना काम हुआ वह 17 साल में भी नहीं हुआ : तेजस्वी यादव

rktvnews

भोजपुर:सभी राजस्व योजनाओं का पात्र लाभुकों तक लाभ समय पर करें सुनिश्चित: सी के अनिल

rktvnews

वित्तीय सेवा विभाग, वित्त मंत्रालय का खुलासा,निष्क्रिय प्रधानमंत्री जन धन योजना खातों को बंद करने के लिए बैंकों को कोई निर्देश नहीं दिया गया।

rktvnews

Leave a Comment