RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की तीन प्रतिशत अतिरिक्त किस्त और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत मंजूरी दी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 01 अक्टूबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत (डीआर) की एक अतिरिक्त किस्त जारी करने की स्‍वीकृति दी, जो 01 जुलाई, 2025 से प्रभावी माना जाएगा।
यह मूल वेतन/पेंशन के मौजूदा 55 प्रतिशत की दर में 3 प्रतिशत की अतिरिक्‍त वृद्धि है, जिससे मूल्‍य वृद्धि की भरपाई की जा सके। महंगाई भत्ते और महंगाई राहत दोनों में बढ़ोतरी से प्रति वर्ष राजकोष पर 10083.96 करोड़ रुपये का संयुक्त प्रभाव पड़ेगा। महंगाई भत्‍ते में वृद्धि से केंद्र सरकार के लगभग 49.19 लाख कर्मचारी और 68.72 लाख पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे।
यह वृद्धि सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के स्वीकृत फॉर्मूले के अनुरूप है।

Related posts

घायलों की मदद को पहुंचे जाप नेता रघुपति यादव

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे 12 फरवरी को विशेश्वर ओझा की मनेगी पुण्यतिथि।

rktvnews

रामगढ़:नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं राष्ट्रीय पराक्रम दिवस के अवसर पर हुआ माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का आश्वासन।

rktvnews

बिहार:गोपालगंज:पासपोर्ट सेवा मोबाईल वैन कैंप का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ।

rktvnews

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में सात दिवसीय ‘पुरालिपि एवं पुरालेख’ कार्यशाला का भव्य समापन।

rktvnews

Leave a Comment