RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा बैठक की।

बैठक के मुख्य बिंदु:
*ग्रामीण पथों का बेहतर रख रखाव विभाग द्वारा ही कराएं। इसके लिए जितने अभियंता और कर्मियों की जरूरत है उनकी जल्द बहाली कराएं।
*पथों के निर्माण और मेंटेनेंस में सभी अपनी अपनी जिम्मेदारी से कार्य करें।
*निर्माण के साथ साथ पथों का मेंटेनेंस को लेकर स्थलीय निरीक्षण कराते रहें।
*सड़कों की मरमत्ती के साथ साथ साफ सफाई भी जरूरी है।
*विभाग द्वारा मेंटेनेंस करवाने से खर्च में भी बचत होगी साथ ही रोजी रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।
*बेहतर सड़क होने से लोगो का आवागमन आसान होता है।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,31 मई।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अर्णे मार्ग स्तिथ “संकल्प” में ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा बैठक की।बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने ग्रामीण सड़कों की अद्यतन स्तिथि के साथ -साथ बिहार ग्रामीण पथ अनुभागीय अनुरक्षण नीति के संबंध में प्रस्तुतिकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी।121703 लक्षित बसावटों की संख्या में से 118348 बसावटों में संपर्कता प्रदान की जा चुकी है और 3355 बसावटों में संपर्कता प्रदान किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना एवं अन्य राज्य योजना ,ग्रामीण टोला संपर्क निश्चय योजना तथा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत कुल 119092 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जा चुका है।उन्होंने ग्रामीण पथ अनुरक्षण कार्य के तहत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में नालंदा और वैशाली जिलों में किए गए कार्यों की जानकारी दी।उन्होंने आधुनिक तकनीक से पथों के निरीक्षण एवं अनुश्रवण कार्य प्रणाली के संबंध में भी जानकारी देते हुए बताया की इससे कार्यान्वयन और गुणवक्ता जांच बेहतर तरीके से होगा।उन्होंने अनुरक्षण नीति की कार्ययोजना ,पदों के सृजन, यंत्र-संयंत्र सामग्री की आपूर्ति अनुरक्षण नीति की क्रियावधि , गुणवक्ता सुनिश्चित करने की व्यवस्था ,कार्यों का सघन अनुश्रवण सुनिश्चित आदि करने की भी विस्तृत जानकारी दी।
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा की बेहतर सड़क होने से लोगो का आवागमन आसान होता है।ग्रामीण सड़कों का बेहतर रख रखाव विभाग द्वारा ही कराएं ।इसके लिए आवश्यकतानुसार जितने भी अभियंताओं और कर्मियों की जरूरत हो उनकी जल्द बहाली कराएं।विभाग द्वारा जो पायलट प्रोजेक्ट के रूप में दो जिलों में कार्य करने की पूरी स्तिथि दिखाई गई है उसे पूरे राज्य में क्रियान्वित करें।विभाग के लोग पथों के निर्माण और रख रखाव के लिए सभी अपनी अपनी जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे तो बेहतर सड़कों का निर्माण होगा और सड़कें मेंटेन रहेगी।मुख्यमंत्री ने कहा की संसाधनों की जो भी आवश्यकता होगी उसे पूरा किया जायेगा।निर्माण कार्य में लगा विंग बेहतर कार्य योजना के साथ कार्य करेगा तो कार्यों की गुणवक्ता और बेहतर होंगी।निर्माण के साथ साथ पथों के रख रखाव को लेकर निरीक्षण करते रहने की बात कही। पुल पुलियों का भी रख रखाव बेहतर ढंग से हो। मेंटेनेंस विंग पथों का प्रभावी ढंग से निरीक्षण कर बेहतर मेंटेनेंस करेगा तो उसकी प्रशंसा हर जगह होगी। उन्होंने ने कहा की ग्रामीण कार्य विभाग बचे हुए टोलों के लिए निर्माण कार्य के लिए जल्द काम पूर्ण कराएं ताकि उनकी संपर्कता सुलभ हो सकें। मुख्य्मंत्री ने कहा की राज्य में हमलोग ने बेहतर पुल पुलियों और सड़कों का निर्माण कराया है जो हमलोगों का उद्देश्य भी है साथ ही उसका मेंटेनेंस भी।सड़कों के रख रखाव के साथ सफाई भी जरूरी है।उन्होंने कहा की विभाग द्वारा मेंटेनस करवाने में खर्च की भी बचत होगी और लोगो को नौकरी और रोजगार के अवसर मिलेंगे।
बैठक में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव,मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव सह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ,ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल,मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार,मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह,अभियंता प्रमुख अशोक कुमार मिश्रा,मुख्य अभियंता भागवत राम, आई आई टी इंदौर के प्रोफेसर विमल भाटिया, आई आई टी कानपुर के प्रोफेसर रोहित पांडेय उपस्थित थे।

Related posts

गणतंत्र दिवस परेड 2026 में भारत की नदियों और नदी संरक्षकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कुरूक्षेत्र में अखिल भारतीय देवस्थानम सम्मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर: बाल विवाह,महिला एवं लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ प्राथमिक विद्यालय बरडीहा में चला जागरूकता अभियान।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने मत्स्य विज्ञान के प्रशिक्षुओं से किया संवाद, मछली पालन की संभावनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा।

rktvnews

भारत ने बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (बीएफएसआई) क्षेत्र में साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पहली डिजिटल खतरा रिपोर्ट 2024 लॉन्च की।

rktvnews

भोजपुर : सोनबरसा मे मारपीट व गोलीबारी मामले मे 6 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, तीन गये जेल।

rktvnews

Leave a Comment