RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन सतर्क, देर शाम उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया विभिन्न पंडालों का निरीक्षण।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)30 सितंबर।जिले में दुर्गापूजा-2025 के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए प्रशासनिक तैयारियों को परखने हेतु उपायुक्त कीर्तिश्री एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल सोमवार देर शाम टंडवा, सिमरिया तथा चतरा सदर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख दुर्गापूजा पंडालों के निरीक्षण पर निकले। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने पूजा पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं, मंडपों, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था तथा दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय स्तर पर पदाधिकारियों व आयोजकों से सुरक्षा, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन, यातायात व्यवस्था एवं आपदा प्रबंधन से जुड़ी सभी तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली।
उपायुक्त ने कहा कि दुर्गापूजा जिले की आस्था और संस्कृति का सबसे बड़ा पर्व है, ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पूरे पर्व के दौरान दंडाधिकारी, पुलिस बल एवं आपातकालीन सेवाएं 24×7 सतर्क रहेंगी ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति का त्वरित समाधान किया जा सके।
निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर माता दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन किए और व्यवस्थाओं को परखा।
उक्त अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष बृज किशोर तिवारी, अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक पदाधिकारी एवं आयोजक मंडल के सदस्य भी उपस्थित रहे।
अंत में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आमजन एवं श्रद्धालुओं से अपील किया कि वे प्रशासन को सहयोग देते हुए शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में पर्व का आनंद लें।

Related posts

भोजपुर:शिक्षा विभाग कि ओर से विद्यालयों में दिया गया टैबलेट।

rktvnews

भोजपुर: कृषि विज्ञान केंद्रों के कर्मचारियों ने अन्यायपूर्ण और पक्षपातपूर्ण रवैये को ले किया दिवसीय पेन डाउन स्ट्राइक।

rktvnews

अवैध संबंध बना हत्या का कारण

rktvnews

भोजपुर:काॅलेज मे नशा मुक्ति अभियान हेतू जागरूकता अभियान।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भारतीय तटरक्षक बल के स्थापना दिवस पर उनकी अनुकरणीय सेवा की सराहना की।

rktvnews

आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौता संयुक्त समिति की 5वीं बैठक जकार्ता में हुई।

rktvnews

Leave a Comment