RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:दशहरा एवं त्यौहार के मद्देनज़र खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई – मिठाई एवं खाद्य दुकानों की हुई जांच।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)27 सितंबर।दशहरा एवं आगामी पर्व-त्यौहार के अवसर पर खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अंजना रानी मिंज के नेतृत्व में 27 सितम्बर 2025 को दुमका में विशेष जांच अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत जिला स्कूल रोड स्थित नारायणी स्वीट्स, नारायणी जलपान, 7th हेवेन रेस्टोरेंट तथा वीर कुंवर सिंह चौक स्थित श्री माखन भोग मिठाई दुकान की जांच की गई।
जांच के दौरान गुलाब जामुन, गठिया, नीमकी, पपड़ी एवं भुजा के नमूने एकत्रित कर खाद्य जांच प्रयोगशाला भेजे गए। प्रयोगशाला रिपोर्ट में सैंपल असफल पाए जाने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही मौके पर ही पनीर, खोवा एवं खाद्य तेल की जांच की गई, जो मानक के अनुरूप पाए गए।

खाद्य कारोबारियों को हिदायत

● प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखें।
● सभी खाद्य सामग्रियों को ढककर रखें।
● अखबारी या प्रिंटेड पेपर में खाद्य सामग्री की बिक्री न करें।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्यौहार के समय आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए इस प्रकार के अचानक निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी।

rktvnews

चतरा:प्रस्तावित नव जेल निर्माण व प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज हेतु उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण।

rktvnews

पिछली सरकारों की प्राथमिकता में कभी किसान नहीं रहे: शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:अनाथ एवं बेसहारा बच्चों की देखभाल करना ईश्वर की स्तुति करने जैसा : जिलाधिकारी

rktvnews

गोपालगंज: डीएम की अध्यक्षता में आईसीडीएस एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की समीक्षा बैठक।

rktvnews

टाटा बिल्डिंग इंडिया स्कूल निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं से राष्ट्रपति ने मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment