RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

चतरा:उपायुक्त के निर्देश पर वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)25 सितंबर।उपायुक्त, चतरा कीर्तिश्री के निर्देश पर, गुप्त सूचना के आधार पर 24 सितंबर 2025 को उत्पाद विभाग, चतरा द्वारा कटैया गांव में छापामारी कर अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया।
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मुन्ना साव द्वारा स्पिरिट में कृत्रिम कैरेमल और एसेंस मिलाकर नकली शराब तैयार किया जा रहा था। पुलिस की पकड़ से बचने के लिए जब्त ट्रैक्टर का उपयोग चलंत मिनी फैक्ट्री की तरह किया जा रहा था। तैयार शराब को ब्रांडेड विदेशी शराब की बोतलों में भरकर, नकली लेबल और होलोग्राम लगाकर त्योहार के दौरान बाजार में खपाने की तैयारी की जा रही थी। मुन्ना साव आदतन अपराधी है जिसपर पूर्व में भी अभियोग दर्ज है।

मौके से जब्त सामग्री का विवरण

1. बोतलबंद विदेशी शराब : 504 बोतल (189 लीटर)
2. रॉयल स्टैग व्हिस्की एवं मैकडॉवेल नंबर वन व्हिस्की के नकली लेबल
3. इंपीरियल ब्लू व्हिस्की, आइकॉनिक व्हाइट व्हिस्की, स्टर्लिंग रिजर्व B7 व्हिस्की, रॉयल स्टैग व्हिस्की, मैकडॉवेल नंबर वन व्हिस्की का नकली ढक्कन
4. कैरेमल
5. शराब पैकिंग एवं बोतलबंदी के उपकरण
6. एक महिंद्रा ट्रैक्टर

इस कार्रवाई के दौरान अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपी मौके से जंगल की ओर फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।

विधिक कार्रवाई

मामले में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया जा रहा है।
अधीक्षक उत्पाद, चतरा ने जानकारी दी कि उपायुक्त के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि दशहरा पर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध सख्त अभियान चला रहा है और आगे भी इसी प्रकार की सघन छापामारी जारी रहेगी।

छापामारी दल में शामिल अधिकारी एवं कर्मी

आशीष कुमार पांडेय अवर निरीक्षक उत्पाद, अभिषेक आनंद अवर निरीक्षक उत्पाद, उत्पाद आरक्षी दल, गृहरक्षक बल, महिला गृह रक्षक समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने आरा में डूबकर तीन युवकों की हुयी मौत पर व्यक्त की गहरी शोक संवेदना।

rktvnews

भोजपुरी शोध एवं विकास ट्रस्ट ” द्वारा आहूत 05 फरवरी 2024 को नई दिल्ली में जन्तर – मन्तर पर विशाल ” आक्रोश – प्रदर्शन ” के संदर्भ में एक विस्तारित बैठक आयोजित।

rktvnews

बच्चे बच्चियों का नामकरण संस्कार ग्‍यारहवें दिन होना चाहिए : जीयर स्वामी

rktvnews

उच्च शिक्षा में लड़कियों का नामांकन अनुपात बढ़ाने के लिए सरकार कर रही प्रयास : श्रवण कुमार

rktvnews

दरभंगा:प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी दरभंगा की अध्यक्षता में मतदान अधिकारियों का हुआ द्वितीय रेंडमाइजेशन।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने मिलेट बेकरी आउटलेट का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment