RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत मेरा युवा भारत भोजपुर द्वारा नारा लेखन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/उदवंतनगर(भोजपुर )25 सितंबर।मेरा युवा भारत द्वारा उदवंतनगर प्रखंड के मां सरस्वती कोचिंग सेंटर गजराजगंज में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मेरा युवा भारत स्वयंसेवक राजा कुमार ,भागवत कुमार एवं,संस्थान के निर्देशक मंजीत कुमार द्वारा मां शारदे के चल चित्र के समीप दीप प्रज्वलित व पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। राजा कुमार ने छात्र को संबोधित करते हुए मय भारत के बारे में बताया एवं उससे जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की भी जानकारी दी, साथ ही उन्होंने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए बताया कि “एक पेड़ माँ के नाम” भारत में 5 जून, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया एक सामूहिक वृक्षारोपण अभियान है. इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करने के प्रतीक के रूप में एक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करना है, साथ ही पृथ्वी के स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी जिम्मेदारी को भी जगाना है. यह पहल #Plant4Mother हैशटैग के साथ शुरू हुई थी और #MYBharat पोर्टल के माध्यम से लोग इसमें शामिल हो सकते हैं वहीं संस्थान के निर्देशक मनजीत कुमार ने मय भारत का धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं उनका आभारी हूं,जो इन्होंने ऐसे रचनात्मक कार्यक्रमों के लिए हमारे संस्थान का चयन किया साथ की उन्होंने बताया कि आज के समय मातृत्व का सम्मान करना और माताओं के प्रति प्रेम व आदर व्यक्त करना.
पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देना और धरती माँ की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास करना.
लोगों को अपनी दैनिक जीवन में धरती माँ की सुरक्षा के लिए सरल कार्य अपनाने के लिए प्रेरित करना। वही भागवत कुमार ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम” योजना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया एक वृक्षारोपण अभियान है, जिसका उद्देश्य विश्व पर्यावरण दिवस पर 2024 में शुरू हुआ था। इस पहल का लक्ष्य लोगों को अपनी माँ के प्रति सम्मान और आदर के प्रतीक के रूप में एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह अभियान मातृत्व का सम्मान करने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए सामूहिक प्रयास को बढ़ावा देता है। जिसमें सभी विजेता प्रतिभागियों को माई भारत के तरफ से पेंटिंग किट प्रदान कर पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में पंकज कुमार, दीपक कुमार,श्याम यादव शिक्षक सहित छात्र प्रियांशी कुमारी,रानी कुमारी,गोल्डी कुमारी,रेखा कुमारी,प्रिंस कुमार,आदित्य कुमार,छोटी मिश्रा,निशा कुमारी,रोशन कुमार,नीरज कुमार,मोहित कुमार,प्रिंस कुमार सिंह आयुष राज,सुंदरम मिश्रा रविकिशन सहित अन्य कई छात्र उपस्थित रहें।

Related posts

बिहार :भोजपुर: आरा के शुभम और समर्थ को मिला तीरंदाजी प्रतियोगिता में कास्य पदक।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:मोतीपुर में बियाडा की 16.86 एकड़ जमीन पर अवैध जमाबंदी पर जिलाधिकारी का कठोर एक्शन, तत्कालीन सीओ पर निलंबन की अनुशंसा, राजस्व कर्मचारी निलंबित।

rktvnews

भोजपुर:इंडिया गठबंधन का बड़हरा विधानसभा स्तरीय कन्वेंशन आयोजित।

rktvnews

“बोल कभी भी व्यर्थ नहीं जाया करते हैं,शब्द शब्द के अपने अपने अर्थ निकल आया करते हैं।”

rktvnews

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और न्यूजीलैंड के कृषि मंत्री टॉड मैकले के बीच उच्च स्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई।

rktvnews

चुनाव रणनीति फर्मों को राजनीति आउटसोर्स करने के खतरे।

rktvnews

Leave a Comment