RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

डीजीसीए ने हेलीपोर्ट लाइसेंस देने की प्रक्रिया को सरल बनाया

RKTV NEWS/30 मई।नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने हेलीपोर्ट लाइसेंस देने की प्रक्रिया को सरल बना दिया है। इसके तहत अब आवेदनों को पांच बाहरी संगठनों को एनओसी/मंजूरी के लिये आवेदक के ईजीसीए प्रोफाइल में सिंगल टैब के जरिये भेजा जा सकेगा।
नागर विमानन महानिदेशालय ने विमान नियमों और संबंघित नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं (सीएआर) का अनुपालन करते हुये हेलीपोट्र्स को भूतल पर अथवा जमीन से उपर भवनों की छतों पर हेलीपोर्ट लाइसेंस/परिचालन की अनुमति दी है। लाइसेंस लेने के इच्छुक आवेदकों को ईजीसीए पोर्टल के जरिये ऑनलाइन आवेदन डीजीसीए को भेजना होगा।
इससे पहले ऑनलाइन आवेदन भेजने से पूर्व आवेदक को निम्नलिखित पांच संगठनों को ऑनलाइन/स्वयं जाकर एनओसी/मंजूरी के लिये आवेदन करना होता था।

1. गृह मंत्रालय

2. रक्षा मंत्रालय

3. पर्यावरण एवं वन मंत्रालय

4. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण

5. स्थानीय प्रशासन
इस समूची प्रक्रिया को अब सरल बना दिया गया है और अब आवेदक के ईजीसीए प्रोफाइल में एक अलग टैब उपलब्ध करा दिया गया है। इन पांच बाहरी संगठनों को आवेदनों को एनओसी/मंजूरी के लिये इस टैब के जरिये संबंधित संगठनों के यूआरएल लिंक/ईमेल से भेजा जा सकता है। इससे आवेदक के लिये प्रक्रिया सरल बन गई है और वह अब ईजीसीए पोर्टल में उपलब्ध कराई गई एकल खिड़की के जरिये एनओसी/मंजूरी के लिये आवेदन कर सकता है।

श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया के नेतृत्व में नागर विमानन महानिदेशालय लगातार कारोबार सुगमता पर ध्यान दे रहा है। ईजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय में ई-गवर्नेंस) पोर्टल को श्री सिंधिया ने नवंबर 2021 में शुरू किया था। इसका उद्देश्य डीजीसीए द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं की कार्यक्षमता को बेहतर बनाना है। इसका उल्लेख करना भी उचित होगा कि नागर विमानन महानिदेशालय ने देश के दूरदराज क्षेत्रों तक हवाई संपर्क का विस्तार करने और हेलीकाप्टर सेवाओं सहित आखिरी पड़ाव तक पहुंचने के लिये उड़ान 5.1 योजना की शुरुआत की है। इस पहल से उड़ान 5.1 की सफलता और आसान होगी।

Related posts

पर्यटन मंत्रालय ने राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम और राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण होमस्टे प्रतियोगिता 2024 का शुभारंभ किया!प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन 31 दिसंबर तक आमंत्रित।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल रमेन डेका ने बिलासपुर, कोरिया और सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 30 टी.बी मरीजों के लिए दी 1.80 लाख की सहायता।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:समाहरणालय परिसर में आयोजित हुआ आम महोत्सव, उपायुक्त ने किया उद्घाटन।

rktvnews

बक्सर:विशाखापट्टनम के दंपति ने 5 माह की बच्ची को दत्तक ग्रहण पूर्व पालक देखरेख में लिया।

rktvnews

क्लीन एनर्जी का लक्ष्य हासिल करने के लिए तैयार है भारत।

rktvnews

भोजपुर:बेटियों की शादी में संपन्न लोग मदद करे, अन्यथा धर्म परिवर्तन का खतरा: बीजेपी नेता अजय सिंह

rktvnews

Leave a Comment