RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

गढ़वा:भवनाथपुर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई,1000 किलो जावा महुआ जब्त, 90 लीटर महुआ शराब नष्ट।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)20 सितंबर।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव के निर्देशानुसार उत्पाद विभाग की टीम ने भवनाथपुर थाना क्षेत्र के हुरका जंगल में अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान चलाया।
गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान लगभग 1000 किलोग्राम जावा महुआ जब्त किया गया। वहीं 90 लीटर तैयार अवैध महुआ शराब बरामद हुआ, जिसे घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया गया। मामले में शामिल राजू यादव एवं सीता यादव नामक दो अभियुक्त मौके से फरार हो गए।
यह कार्रवाई आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने हेतु की गई है। अभियान का नेतृत्व अधीक्षक उत्पाद निर्मल कुमार तथा अवर निरीक्षक उत्पाद निर्मल मरांडी ने किया।
उत्पाद अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related posts

भोजपुर:जिला पदाधिकारी द्वारा ईज ऑफ लिविंग के तहत जनता दरबार आयोजित, 24 आवेदकों की समस्याएँ सुनी गईं।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में झारखंड स्थापना दिवस समारोह-2025 की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर :जिला कांग्रेस कार्यालय में मना अगस्त क्रांति दिवस।

rktvnews

भोजपुर:विद्यालय संस्थापिका की मनी पुण्यतिथि।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने ’’बिल लाओ-इनाम पाओ’’ योजना के विजेताओं को किए पुरस्कार वितरित।

rktvnews

रायपुर : सुकमा में लोकतंत्र की नई शुरुआत।

rktvnews

Leave a Comment