RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

दुमका:जिला स्तरीय खेल प्रतिभा चयन प्रतियोगिता का आयोजन।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)19 सितंबर। कमर दूधानी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, दुमका में विभागीय निदेशानुसार जिला स्तरीय खेल प्रतिभा चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस चयन प्रतियोगिता का आयोजन JSSPS, आवासीय प्रशिक्षण केंद्र एवं सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हेतु किया गया।
इस प्रतियोगिता में आवासीय एवं JSSPS हेतु 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग तथा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हेतु 16 से 22 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। आज लगभग 400 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। शेष खिलाड़ियों का चयन दिनांक 20.09.2025 को जिला खेल समन्वयक ललित झा की देखरेख में संपन्न किया जाएगा।
चयनित उत्कृष्ट खिलाड़ियों को रांची में आयोजित होने वाली अंतिम चयन प्रतियोगिता में भाग लेना होगा।
आज के इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी तुफान कुमार पोद्दार के दिशा-निर्देशानुसार एवं सभी खेल संघों के समन्वय से विशेषज्ञों द्वारा खिलाड़ियों का कौशल परीक्षण कर चयन किया गया।
इस चयन प्रक्रिया में विभागीय प्रशिक्षक सुमित मिश्रा, देवीधन टुडू, जितेंद्र कुमार, माणिक हेम्ब्रम, सतीश मिंज, रीता मिंज, सुनील सोरेन के अलावा सुबोध बास्की एवं संजय हेम्ब्रम ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। खिलाड़ियों के चयन हेतु खेल विशेषज्ञों की टीम में कबड्डी एवं कुश्ती के विशेषज्ञों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।
इस सफल आयोजन के लिए जिला खेल पदाधिकारी ने सभी प्रशिक्षकों एवं विशेषज्ञों का आभार व्यक्त किया।

Related posts

जिलाधिकारी उदिता सिंह ने एहतियातन जनता से की अपील।

rktvnews

पटना: आपदा प्रबंधन द्वारा प्रकाशित होने वाले कॉफी टेबल बुक “धरोहर संस्करण :02” के ड्राफ्ट चर्चा हेतु विमर्शीय बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:आरा सदर अंचल में बाढ़ प्रबंधन को लेकर SDRF द्वारा जागरूकता कार्यक्रम एवं मॉक ड्रिल का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: माले ब्रांच कमिटी ने मनाया पार्टी स्थापना दिवस,देश की अप्रत्यक्ष गुलामी पर जताई चिंता।

rktvnews

श्रम विभाग की धावा दल की टीम ने डीएम और एसपी से किया मुलाकात।

rktvnews

मध्यप्रदेश में 19 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा प्रथम चरण का मतदान,मतदान के पहले मॉकपोल सुबह 5:30 बजे होगा।

rktvnews

Leave a Comment