RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:झारखण्ड विधानसभा की आश्वासन समिति ने की विभिन्न मामलों की समीक्षा।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड) 12 सितंबर।झारखण्ड विधानसभा की आश्वासन समिति ने आज समिति के अध्यक्ष सह विधायक निरसा, अरूप चटर्जी की अध्यक्षता में तथा विधायक रामगढ़ ममता देवी की उपस्थिति में लंबित सरकारी आश्वासनों एवं विकास कार्यों की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर विधायक निरसा ने कहा कि समीक्षा के दौरान समिति ने पाया कि कई लंबित आश्वासनों का निष्पादन किया गया है लेकिन पत्राचार नहीं होने के कारण लंबित दिख रहा है। इसमें जिले के अलग-अलग विधानसभा के  विधायकों के लंबित मामले भी शामिल है। वहीं लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया है। वहीं माननीय विधायक रामगढ़ ने कहा कि बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दों के निराकरण हेतु ठोस कदम उठाने पर बल दिया गया। कहा कि हमारा प्रयास है कि जनता से किए गए वादों को पूर्ण निष्ठा के साथ पूरा किया जाए और विकास कार्यों में तेजी लाई जाए।
बैठक में जिला उपायुक्त,रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार ने समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
वहीं उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी ने विभागवार प्रस्तुतिकरण के माध्यम से समिति को अवगत कराया कि जिले में विधानसभा सत्रों के दौरान दिए गए सरकारी आश्वासनों पर गंभीरता एवं प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है।
बैठक में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी कार्यपालक अभियंता, सभी कार्यालय प्रधान गिरिडीह जिला समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 28 नवंबर 24

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा।

rktvnews

हॉकी महिला और पुरुष वर्ग का मैच आयोजित!16 हॉकी, खिलाड़ियों को प्रदान किया गया।

rktvnews

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के प्रयास लाए रंग,राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा में राजस्थान रहा अव्वल।

rktvnews

उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की जयंती पर आयोजित हुआ होली मिलन सह मूर्खाधिराज सम्मेलन- 2024

rktvnews

Leave a Comment