RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:समाजसेवा के क्षेत्र में डा जितेंद्र शुक्ला को मिला डा सचिदानंद सिन्हा सम्मान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 सितंबर।समाजसेवी पूर्व वार्ड काउंसलर और विभिन्न संगठनों के माध्यम से अपनी सेवा देने वाले डॉ जितेंद्र शुक्ला को डॉक्टर सच्चिदानंद सम्मान देकर सम्मानित किया गया। डॉ शुक्ला ने सबका आभार जताते बताया की आप सभी के आशीर्वाद और ईश्वर की विशेष कृपा से स्वामी विवेकानन्द समाज कल्याण मां आश्रम , नवादा आरा के द्वारा समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए “” संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष सचिदानंद सिन्हा सम्मान पत्र”” से नवाजा गया । इनके नाम से सम्मानित होना गौरव की बात है ।‌ संस्था के सभी सम्मानित पदाधिकारियों के प्रति आभार , आपके संस्था द्वारा प्रदत्त सम्मान मुझे और बेहतर काम करने की प्रेरणा भविष्य में प्रदान करेगा । सचिदानंद सिन्हा बिहार के उस विभूति का नाम है जो बिहार के निर्माण में अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया । आज पटना का 80% सरकारी संस्थाएं उनके ही द्वारा दान की गई जमीन पर है । बक्सर जिला के मुरार गांव के निवासी थे । ऐसे महामानव को पता नहीं क्यूं भारत सरकार के द्वारा “भारत रत्न” नहीं दिया जाना घोर आश्चर्य का विषय है ।
मैं भारत सरकार से यह मांग करता हूं कि महामानव मां० सचिदानंद सिन्हा को”” भारत रत्न “” प्रदान करें।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 28 अक्टूबर 24

rktvnews

भोजपुर:भाजपा भोजपुर के चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डा के एन सिन्हा ने की जिला कार्य समिति की घोषणा।

rktvnews

दरभंगा:28,29 एवं 30 अप्रैल तक शतप्रतिशत सभी बीएलओ शेष मतदाता पर्ची का वितरण करना सुनिश्चित करें-डीएम

rktvnews

भोजपुर:A3 इंटरनेशनल डिजिटल लाइब्रेरी’ का हुआ उद्घाटन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 27 नवंबर 24

rktvnews

भोजपुर:महिला महाविद्यालय शिक्षक संघ द्वारा होली मिलन आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment