RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त ने जिला स्वास्थ्य समिति को दिन प्रतिदिन सुदृढ़ व बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करने का निदेश दिया।

जिलावासियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताःउपायुक्त, नमन प्रियेश लकड़ा

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)11 सितम्बर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज जिला स्वास्य समिति की बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान जिले में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और उनके गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा करते हुए सिविल सर्जन व चिकित्सकों की टीम को दिनप्रतिदिन स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर व सुदृढ़ बनाने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया।
इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों के साथ चलाए जा रहे विभिन्न विशेष अभियानों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियेां को जमीनी स्तर पर कार्य करने का निदेश दिया गया। आगे बैठक के दौरान उपायुक्त ने मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन एवं रख-रखाव योजना अंतर्गत सभी स्वास्थ्य उपकेन्द्र/आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, अनुमंडलीय अस्पताल एवं जिला अस्पताल/सदर अस्पताल के भवनों के वार्षिक एवं आवधिक रख-रखाव, संचालन, प्रबंधन, मरम्मति हेतु वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर भवनों का जीर्णाेद्वार, रंग-रोगन, परिवेश का उन्नयन, लघु चिकित्सीय उपकरण तथा दवा क्रय आदि से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही कुपोषण उन्मूलन पर विशेष ध्यान देने की बात कहते हुए उपायुक्त ने गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें कुपोषण उपचार केंद्र (MTC) भेजने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण, एएनसी जांच एवं नियमित टीकाकरण की अनिवार्यता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। आगे उपायुक्त ने जिले के निर्माणाधीन स्वास्थ्य भवनों एवं उपकेंद्रों के कार्य शीघ्र पूरा करने, पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा बाल लिंगानुपात सुधार हेतु पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई करने के अलावा मानव संसाधन प्रबंधन से जुड़े कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियेां को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया।
बैठक में उपरोक्त के अलावा सिविल सर्जन डॉ0 युगल किशोर चौधरी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी बिनोद कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक मधुकर कुमार, जिला आयुष पदाधिकारी, जिला स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारी, अस्पताल उपाधीक्षक, चिकित्सा पदाधिकारी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, डीपीएम, डीएएम, डीपीसी (टीबी), बीपीएम व संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

बिहार:भोजपुर:मिशन दक्ष के अंतर्गत जिले के 135 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित ।

rktvnews

रांची:सुबोध कांत सहाय के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने दौसा में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

गिरीडीह:विशेष अभियान के तहत Unmapped मतदाताओं के सत्यापन एवं मैपिंग में तेजी।

rktvnews

02गया स्नातक और शिक्षक का निर्वाचन सुचारू रूप से कराने हेतु जिलाधिकारी भोजपुर द्वारा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment