RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त,रामनिवास यादव ने किया ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )09 सितंबर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव के द्वारा आज प्रखंड कार्यालय गिरिडीह स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने ईवीएम वेयर हाउस की विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की। ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उपायुक्त ने सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रखरखाव का जायजा लिया। सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा निरीक्षण दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा परिसर का अवलोकन के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, बीयू हॉल, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनरेटर रूम, तैनात सुरक्षा बलों के लॉग बुक, अग्निशमन यंत्र आदि सहित अन्य व्यवस्थाओं तथा कमरों के सीलिंग आदि का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सचेत व सक्रिय रहने के निर्देश दिए। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

महावीर चक्र से सम्मानित कैप्टन चंद्र नारायण सिंह के परिवार ने गढ़वाल राइफल्स को वीरता पदक प्रदान किए।

rktvnews

दुमका:जो भगवान राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं : डॉ मोहन यादव

rktvnews

नारनौल :बाल श्रम के विरुद्ध कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित।

rktvnews

अमित शाह ने गुजरात के आणंद में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के हीरक जयंती समारोह एवं त्रिभुवन पटेल की जयंती पर 300 करोड़ रूपए की लागत से अनेक किसान कल्याणकारी गतिविधियों का शुभारंभ किया।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:निर्वाचन साक्षरता क्लब की बैठकें आयोजित।

rktvnews

भोपाल:राज्य सरकार प्रदेश में रोजगारपरक उद्योगों की स्थापना को कर रही है प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment