RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़:युवा कथक कलाकार सचिन कुम्हरे : अपनी कला से जीत रहे दिल।

छत्तीसगढ़ के इस होनहार कलाकार ने हाल ही में चक्रधर समारोह, रायगढ़ और पावस प्रसंग, रायपुर में अपनी शानदार प्रस्तुतियों से खूब सराहना बटोरी।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 6 सितंबर। छत्तीसगढ़ के युवा कथक कलाकार सचिन कुम्हरे की ख्याति लगातार बढ़ रही है। उनकी हर प्रस्तुति में उनके वर्षों के अथक परिश्रम और समर्पण की झलक साफ दिखाई देती है। मंच पर उनकी भाव-भंगिमाएं और कदमों की थाप दर्शाती हैं कि उन्होंने इस कला को अपनी तपस्या से साधा है। अभी हाल ही में आयोजित विश्व प्रसिद्ध चक्रधर समारोह (रायगढ़) और पावस प्रसंग समारोह (रायपुर) में उनकी शानदार प्रस्तुति के लिए काफी सराहना मिली है। इन मंचों पर उन्होंने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें खूब तालियां मिलीं।
सचिन कुम्हरे इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ में अध्ययनरत हैं। इनकी प्रारंभिक शिक्षा कवर्धा स्थित शारदा संगीत महाविद्यालय से हुई। यहां इनको गुरु श्रीमती दीपा रंगगारी जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। यहां से मध्यमा तक की शिक्षा प्राप्त की। विशारद, स्नातक व स्नातकोत्तर की शिक्षा इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ में डॉ गुंजन तिवारी, प्रोफेसर नीता गहरवार, प्रोफेसर शिवाली सिंह बैस के सानिध्य में प्राप्त किया। वर्तमान में भी इनके ही सानिध्य में अध्यनरत हैं। प्रारंभ से ही रायगढ़ घराने में अधिक रुचि रही। अतः रायगढ़ घराने की बारीकियों का अध्ययन गुरु डॉ. भगवान दास माणिक जी के मार्गदर्शन में प्राप्त कर रहे हैं।
सचिन ने देश के कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों में अपने नृत्य की सफल प्रस्तुति दी है। इनमें आदि महोत्सव मध्यप्रदेश, रंग महोत्सव देहरादून, कार्निवाल फेस्टिवल गोवा, भोरमदेव महोत्सव कबीरधाम, राधाछवि नृत्य महोत्सव जबलपुर, भारत नृत्य उत्सव पंजाब, भारत उत्सव पटना, घाट संध्या बनारस, कुमार महोत्सव उड़ीसा आदि प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त शासन-प्रशासन के द्वारा विभिन्न सम्मानों से भी सचिन को सम्मानित किया गया है। इनमें से नृत्य शिरोमणि सम्मान, राज्य गौरव सम्मान, नृत्य रत्न सम्मान, आम्रपाली सम्मान, भारतीय कलाश्री सम्मान आदि प्रमुख हैं। सचिन को दूरदर्शन केंद्र रायपुर से बी ग्रेड कलाकार का दर्जा प्राप्त है। डॉ. सुष्मिता दत्ता रॉय दिल्ली द्वारा लिखित पुस्तक अ कलेक्शन ऑफ इनक्रेटिबल पर्सनालिटी में इनकी नृत्य यात्रा को संकलित कर लायंस पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित किया गया है।

Related posts

देश का विकास और सुरक्षा मोदी जी के हाथों में सुरक्षित:पूर्व मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह

rktvnews

मतदान नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आवाज और अवसर देता है:वरीय अधिवक्ता,राजेश कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडे

rktvnews

गोपालगंज:जिला पदाधिकारी डाॅ0 नवल किशोर चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात द्वारा सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

rktvnews

एआई समिट का गलगोटिया कांड : बीजेपी-मोदी के भारत में झूठ का पर्दाफाश।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 5471 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास।

rktvnews

3500 नर्सिग कर्मचारियों के पदों को यूटीबी से भरने की स्वीकृति जारी।

rktvnews

Leave a Comment