RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से उप विकास आयुक्त ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)02 सितंबर।जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। साथ ही मौके पर जिलास्तर के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे, ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके। इसके अतिरिक्त जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में राजस्व से संबंधित, पुलिस विभाग, सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना, लगान रसीद, बिजली, आधार कार्ड ट्रांसमिशन, घर से निकालने का मामला, नाम जोड़ने व हटाने से संबंधित, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, फसल बीमा योजना, भू-राजस्व, ऑनलाईन में सुधार, पंजी-2, पेंशन, आवास व गंभीर बीमारी से जुड़े मामलों को उप विकास आयुक्त के समक्ष रखा। साथ ही उप विकास आयुक्त द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा।
इसके अलावे जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके। ज्ञात हो कि आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु प्रति सप्ताह मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार को समाहरणालय में पूर्वाह्न 10ः30 से 11ः30 बजे जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक, सहायक नगर आयुक्त, विद्युत अभियान, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

बिहार:भोजपुर:लालटेन की बाती बनकर रात भर जलना होगा ,विजेंद्र अनिल की स्मृति में कार्यक्रम।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 16 जुलाई 25

rktvnews

पश्चिम चंपारण:आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और सुरक्षित पर्यावरण देना हम सभी की जिम्मेदारी: जिला पदाधिकारी

rktvnews

रायपुर : केंद्रीय बजट 2026-27: विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

rktvnews

राष्ट्रपति ने डिंडोरी की कृषक लहरी बाई को किया सम्मानित!पादप जीनोम संरक्षक किसान सम्मान मिला।

rktvnews

हरनाटांड़ में “जन संवाद” कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न!आमजनों को दी जाएगी योजनाओं की जानकारी, प्राप्त किए जाएंगे सुझाव एवं प्रतिक्रिया : जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment