RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

माध्यमिक शिक्षक संघ के धरने में शामिल हुए कांग्रेस नेता अजय सिंह!कहा मैं साथ हूं और सरकार से इसे पूरा करवाने का अथक प्रयास करूंगा।

शिक्षकों के साथ धरने में शामिल हुए कांग्रेस नेता अजय सिंह

RKTV NEWS अनिल सिंह,25 मई।अध्यापक नियमावली 2023 के प्रतिरोध में आज माध्यमिक शिक्षक संघ के धरने में शिक्षकों की जायज मांगों के समर्थन में कांग्रेस नेता अजय सिंह ने धरने में शामिल होकर शिक्षकों का हौसला बढ़ाया उन्होंने कहा की मैं नियोजित शिक्षकों के साथ हूं और अपनी कांग्रेस पार्टी के नेताओं से इस संबंध में वार्ता कर सरकार से आप सभी की जायज मांगों को पूरा करवाने का अथक प्रयास करूंगा।
आज के धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार ने कहा की सरकार शिक्षकों के साथ हठधर्मी और आतताई जैसा व्यवहार कर रही है,शिक्षक समाज के लिए रीड़ के समान है और उसके साथ ऐसा व्यवहार? ये सरकार की समाज के प्रति कैसी निष्ठा है?उन्होंने कहा की पूरे बिहार में सूबे के शिक्षकों ने सरकार के विरोध में कमर कस ली है जो इस बार आर-पार की लड़ाई है।धरने को संबोधित करते हुए जिला सचिव ने कहा की राज्य संघ का नेतृत्व पूरी ईमानदारी से रणनीति के तहत अध्यापक नियमावली 2023 के विरोध में सरकार के खिलाफ कार्य कर रही है। हमें आस्था,भरोसा और विश्वास के साथ अधिकाधिक संख्या बल के साथ धरना में शामिल होकर धरना को सफल बनाना है।वही राज्य कार्य समिति सदस्य ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक सरकार शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा नहीं देती तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।धरने का संचालन हाई स्कूल मसाड़ के क्रांतिकारी शिक्षक सुनील पांडेय ने किया।इस धरने में संघ के पदाधिकारियों के साथ अभय सिंह, राकेश कुमार, मनोज मंडल, मनमोहन, रंभा कुमारी, रश्मि,सुनील,अमरनाथ, सुमन,प्रेम, शशि सहित अन्य शिक्षक शमिल थे।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर मे मुख्य पार्षद ने कार्यपालक पदाधिकारी के मनमानी के विरुद्ध दिया धरना ! कार्यपालक पदाधिकारी ने आरोप को बताया बेबुनियाद, मनगढ़ंत व राजनीति से प्रेरित।

rktvnews

जिलाधिकारी रीना जोशी ने किया नेचर ट्रायल।

rktvnews

लचीलेपन, नवाचार, समावेश और विकास के बारे में भारत की गाथाएं प्रामाणिकता और ईमानदारी के साथ बताई जानी चाहिए: लोकसभा अध्यक्ष

rktvnews

शिक्षा विभाग की जिला निष्पादक समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जन्माष्टमी पर सभी को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोजपुर के शाहपुर में सुविज्ञ शिशु मंदिर विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम पश्चात विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत।

rktvnews

Leave a Comment