RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:समाहरणालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में DMFT योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)01 सितंबर।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संबंधित क्रियान्वयन एजेंसियों की उपस्थिति रही और योजनाओं की प्रगति पर बिंदुवार चर्चा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने क्रियान्वयन एजेंसियों के कार्यपालक अभियंता से अब तक हुई प्रगति की जानकारी ली और लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, पुल-पुलिया तथा अन्य आधारभूत संरचनाओं से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की और सभी विभागीय पदाधिकारियों को तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, समय-समय पर मॉनिटरिंग करने तथा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
बैठक में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, व्यय की प्रगति और भविष्य की कार्ययोजना पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

उमरिया:गुड़ एवं पानी पिलाकर जल मंदिर प्याऊ का शुभारंभ।

rktvnews

झारखंड: चतरा:अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध चतरा उत्पाद विभाग की बड़ी कार्यवाई।

rktvnews

भोजपुर जिले के बभनगावा(अगरपुरा) में रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन जाप नेता रघुपति यादव ने किया।

rktvnews

भोजपुर: सफलतापूर्वक संपन्न हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत,1351 मामलों का हुआ निष्पादन।

rktvnews

झारखंड के दानियल अख्तर को जियो सिनेमा पर पोकर मास्टरक्लास से मिली राष्ट्रीय प्रसिद्धि।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में कृषि, गव्य विकास, पशुपालन, भूमि-संरक्षण, सहकारिता, सांख्यिकी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न!किसान क्रेडिट कार्ड योजना को शत प्रतिशत करें पूर्ण:उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

Leave a Comment