RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: मुख्यमंत्री ने पटना शहरी क्षेत्र (पूर्वी) के लिए 341.43 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं कार्यारंभ किया।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)26 अगस्त।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना जिला अंतर्गत प्रगति यात्रा के दौरान की गयी घोषणाओं से संबंधित पटना शहरी क्षेत्र (पूर्वी) के लिए भद्र घाट, पटना सिटी में आयोजित कार्यक्रम स्थल से 341.43 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं कार्यारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से पटना सिटी के स्थानीय लोगों तथा प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में पटना साहिब आनेवाले सिख श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से पटना शहरी क्षेत्र (पूर्वी) के आम लोगों को काफी फायदा होगा तथा बेहतर जनसुविधाएँ मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने भद्र घाट, पटना सिटी में 158.40 करोड़ रुपये लागत की गायघाट कंगन घाट-दीदारगंज तक (लंबाई 7.80 कि०मी०) गंगा के किनारे पुराने पथ के चौड़ीकरण/निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। उन्होंने भद्र घाट, पटना सिटी में 61.95 करोड़ रुपये की लागत से गाय घाट में जे.पी. गंगा पथ से सटे नदी की ओर डाउन रैंप के निर्माण कार्य का कार्यारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने भद्र घाट, पटना सिटी में 99.26 करोड़ रुपये लागत की पटना साहिब में तख्त श्री हरमंदिर जी, कंगन घाट में मल्टी लेवल पार्किंग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने भद्र घाट, पटना सिटी में आयोजित कार्यक्रम स्थल से 14.05 करोड़ रुपये लागत की पटना सिटी के मंगल तालाब में पर्यटकीय सुविधाओं का विकास एवं 7.77 करोड़ रुपये लागत की पटना सिटी के मंगल तालाब में नागरिक सुविधाओं का विकास कार्य का भी शिलान्यास किया।

Related posts

विकसित कृषि संकल्प अभियान की सफलता को आगे बढ़ाएंगे, ये अभियान थमेगा नहीं : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

उज्जैन:औद्योगिक इकाइयां और व्यापारी अपने शत प्रतिशत कर्मचारियों से मतदान करवाएं : कलेक्टर, नीरज कुमार सिंह

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त का रमना प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश।

rktvnews

बक्सर:उर्दू भाषा के संवर्धन हेतु कार्यशाला, सेमिनार एवं मुशायरे का आयोजन।

rktvnews

विकसित भारत के लिए जरूरी प्रशासनिक भावना में पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही का एक शानदार उदाहरण है रक्षा संपदा संगठन – डीजीडीई दिवस पर रक्षा मंत्री ने कहा।

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया छठ घाटों का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment