RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

लोक सभा अध्यक्ष 5 से 12 अक्तूबर तक ब्रिजटाउन, बारबाडोस में आयोजित होने वाले 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भारतीय संसदीय शिष्टमंडल का नेतृत्व करेंगे।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 24 अगस्त।लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला 5 से 12 अक्तूबर 2025 तक ब्रिजटाउन, बारबाडोस में आयोजित होने वाले 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन (सीपीसी) में भारतीय संसदीय शिष्टमंडल का नेतृत्व करेंगे
इसी संबंध में आजलोक सभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में विभिन्न मंत्रालयों की ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई, जिसमें भारत के विधायी निकायों के पीठासीन अधिकारियों को सम्मेलन के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई।
लोक सभा अध्यक्ष और राज्य सभा के उपसभापति, हरिवंश के अलावा, भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विधानमंडलों के पीठासीन अधिकारी और सचिव राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) भारत क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।
श्री बिरला 68वीं राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की आम सभा को ‘राष्ट्रमंडल: ग्लोबल पार्टनर’ विषय पर संबोधित करेंगे।
इसके अलावा, भारतीय संसदीय शिष्टमंडल के सदस्य निम्नलिखित सात कार्यशालाओं में भाग लेंगे:

• कार्यशाला क (मेजबान शाखा द्वारा रखा गया विषय): लोकतंत्र के समर्थन के लिए अपनी संस्थाओं को सुदृढ़ करना।

• कार्यशाला ख: प्रौद्योगिकी का उपयोग : डिजिटल परिवर्तन के माध्यम से लोकतंत्र का संवर्धन करना और डिजिटल विभाजन का सामना करना ।

• कार्यशाला ग: सीएचओजीएम 2026 पर एक नज़र: महिलाओं और सुलभता की दृष्टि से मानवीय पहलू का समर्थन करना

• कार्यशाला घ: जलवायु परिवर्तन और वैश्विक स्वास्थ्य पर इसका खतरा – स्थायी समाधान खोजना

• कार्यशाला ङ : लोकतंत्र में विश्वास बढ़ाना और पारदर्शिता लाना : संसदों और चुनावों में वित्तीय पारदर्शिता

• कार्यशाला च : राष्ट्रीय संसद बनाम प्रांतीय, प्रादेशिक और हस्तांतरित विधानमण्डल : शक्तियों के पृथक्करण की रक्षा और संरक्षण

• कार्यशाला छ: सुशासन, बहुपक्षवाद और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में राष्ट्रमंडल की भूमिका

आम सभा और कार्यशालाओं के अलावा, एक युवा गोलमेज सम्मेलन भी होगा जिसका विषय है “ सुरक्षित और स्वतंत्र रहकर उन्नति करना : गैंग वॉयलेन्स से लेकर साइबर-बुलिंग तक की आधुनिक चुनौतियों पर विजय पाने के लिए युवाओं को सशक्त बनाना ।

Related posts

रक्षा राज्य मंत्री ने ओमान की अपनी पहली विदेशी यात्रा सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद आईएनएसवी कौंडिन्य का स्वागत किया।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।

rktvnews

डॉ चंदन की दंत शल्य चिकित्सा पर आधारित “सर्जिकल कॉम्प्लिकेशंस ऑफ इंप्लांट” पुस्तक प्रकाशित।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल के मुख्यातिथ में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का दसवां दीक्षांत समारोह आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के जवइनिया मे गंगा का कटाव शुरू।

rktvnews

नई दिल्ली:केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत आयोजित ‘एकता दौड़’ को हरी झंडी दिखाई।

rktvnews

Leave a Comment