RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का प्रदेश के जनप्रतिनिधिगण से संवाद।

एससी वर्ग के हित के लिए सरकार की योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुँचाना सरकार का लक्ष्य:अध्यक्ष, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग

संविधान के प्रावधानों को संरक्षित रखने के लिए एससी आयोग का गठन हुआ है : उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)20 अगस्त। प्रदेश के संविधान क्लब में मंगलवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना की अध्यक्षता में प्रदेश के जनप्रतिनिधिगणों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बैठक में अनुसूचित जातियों से संबंधित विभिन्न विषयों एवं उनकी समस्याओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर आयोग के अध्यक्ष श्री मकवाना ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के सामाजिक, शैक्षिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए सभी स्तरों पर समन्वित प्रयास किए जाएं। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग के हित के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुँचाया जाएगा।
बैठक में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बताया कि संविधान के प्रावधानों को संरक्षित रखने के लिए आयोग का गठन हुआ है। उन्होंने बताया कि इस आयोग के माध्यम से एससी समुदाय के अधिकारों की रक्षा कर विभिन्न समस्यायों का समाधान किया जाता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि एससी वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए आयोग द्वारा पूर्ण प्रयास किया जाएगा।
बैठक के दौरान विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे अनुसूचित वर्ग के विकास कार्यों की जानकारी के साथ विभिन्न समस्याओं के बारे में भी अवगत कराया। और समाजहित में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर सुझाव प्रस्तुत किए।
बैठक के दौरान राष्ट्रीय आयोग के सदस्य वड्डेपल्ली रामचंदर तथा लवकुश कुमार, राज्य मंत्री डॉ मंजू बाघमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Related posts

विश्व जनसंख्या दिवस पर सेमिनार आयोजित!बढ़ती जनसंख्या से पर्यावरण असंतुलित:प्राचार्य प्रो ओ पी राय

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:30 करोड़ की राशि से थरूहट क्षेत्र में होगा विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन : जिला पदाधिकारी

rktvnews

भोजपुर: जीविका दीदियों एवं आंगनवाड़ी सेविकाओं द्वारा जिले में मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

नॉर्थ ब्लॉक में मामूली आग, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं।

rktvnews

भारतीय मानक ब्यूरो ने आयुष से जुड़े 31 जड़ी-बूटियों और उत्पादों से संबंधित भारतीय मानकों को अधिसूचित किया

rktvnews

Leave a Comment