RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर: पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं मंत्री रामदास सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

RKTV NEWS/देवघर(झारखंड)16 अगस्त।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग ने स्मृति शेष-दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इसके अलावा मंत्री, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता तथा निबंधन विभाग, झारखण्ड सरकार, रामदास सोरेन के निधन पर समाहरणालय सभागार में जिला प्रशासन द्वारा शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। आयोजित शोकसभा में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग समेत जिले के पदाधिकारीगण और सभी विभागों के कर्मियों ने दिवंगत आत्मा की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा अपर समाहर्ता हीरा कुमार, सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चौधरी, जिला नजारत उपसमाहर्ता शैलेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल भारती, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, डीएमएफटी की टीम एवं संबंधित अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

जिलाधिकारी ने 3 करोड़ 22 लाख की परियोजना मीतली के मल्टीपरपज निर्माणधीन हाल का किया निरीक्षण!घटिया सामग्री व लापरवाही से हो रहे निर्माण कार्य को देखकर जिलाधिकारी ने की नाराजगी व्यक्त शासन को भेजी जाएगी आख्या।

rktvnews

ट्रेन के डिब्बे से शराब बरामद।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी ने आयुष्मान प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी. आर. चौधरी का दौरा।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्नाटक के शिमोगा में सुपारी किसानों से किया संवाद और मलनाड स्टार्टअप समिट में की सहभागिता।

rktvnews

मशरूम व्युत्पन्न जैव-सक्रिय यौगिकों में कोविड-19 और अन्य विषाणु-जनित संक्रमणों का मुकाबला करने की क्षमता है।

rktvnews

Leave a Comment