RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर को दी श्रद्धांजलि।

भोपाल/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)13 अगस्त।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुशासन और महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पित लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति की धारा को अविरल बनाए रखने का भागीरथ कार्य करने वाली देवी अहिल्याबाई ने प्रभुसेवा और जनसेवा को समान रूप में देखा था। उन्होंने एक प्रजावत्सल शासिका के रूप में जीवन का क्षण-क्षण धर्म और प्रजा के उत्थान को समर्पित कर दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नारी सशक्तिकरण और जनकल्याण की दिशा में देवी अहिल्याबाई के अद्वितीय कार्य युगों-युगों तक प्रदेशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे। लोकमाता देवी अहिल्याबाई का निधन 13 अगस्त, 1795 को महेश्वर में हुआ था।

Related posts

जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में महादलित विद्यार्थियों के द्वारा संचालित विभिनन योजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक की।

rktvnews

मां काली मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ पर हुआ पौधारोपण।

rktvnews

गिरीडीह: नगरपालिका चुनाव प्रचार थमा, उपायुक्त ने की प्रेस वार्ता।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने बहराइच में मानव-वन्य जीव संघर्ष में मृतकों तथा घायलों के परिवारों के साथ भेंट की।

rktvnews

भोजपुर:आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने सुनी जनता की समस्याएं।

rktvnews

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अमर जवान ज्योति पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

rktvnews

Leave a Comment