RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

लोकप्रिय ब्रांड कैंटाबिल ने रोहिणी में अपने दो नए स्टोर किए लॉन्च।

पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के कपड़ों के साथ-साथ एक्सेसरीज का भव्य संग्रह।

नई दिल्ली/राहुल ढींगरा 06 अगस्त।भारत के अग्रणी परिधान निर्माता और खुदरा विक्रेताओं में से एक कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड ने रोहिणी में अपने दो नवीनतम स्टोर लॉन्च करके दिल्ली में अपनी उपस्थिति को और मजबूत किया है।
दिल्ली के रोहिणी में क्रमशः 1450 वर्ग फुट क्षेत्र में फैले, रोहिणी में मैन एण्ड एक्सेसरीज़ स्टोर, दुकान संख्या 201, 202, डी-12, सेक्टर-8 और वुमेन एण्ड किड्स स्टोर, दुकान संख्या 104, सी-7, सेक्टर-7 में स्थित 1450 वर्ग फुट क्षेत्र 800 में फैले हैं। ये स्टोर बढ़ती शहरी आबादी की बदलती फैशन जरूरतों को पूरा करते हैं।
यह स्टोर पुरुषों के लिए फॉर्मल-वियर, कैजुअल और पार्टी-वियर कपड़ों के साथ-साथ एक्सेसरीज़ का भी एक विस्तृत संग्रह प्रदान करते हैं। दूसरी ओर, महिलाओं और बच्चों के परिधानों का एक्सक्लूसिव स्टोर कैजुअल, एथनिक और फॉर्मल परिधानों की विस्तृत रेंज के साथ-साथ बच्चों के परिधानों की सबसे आधुनिक रेंज पेश करता है। कैंटाबिल ने खुदरा अनुभव को नई परिभाषा दी है। कैंटाबिल ने फैशन उद्योग में एक अग्रणी के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की है।
इस विस्तार पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए, कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड के निदेशक श्री दीपक बंसल ने कहा, ‘हमें दिल्ली में अपनी उपस्थिति का विस्तार करते हुए खुशी हो रही है। हमने एक एक्सक्लूसिव मैन्सवियर और एक्सेसरीज़ स्टोर के साथ दो और आउटलेट लॉन्च किए हैं। दूसरा स्टोर क्रमशः दिल्ली के रोहिणी में महिलाओं और बच्चों के परिधानों का एक्सक्लूसिव स्टोर है। कैंटाबिल ने मिड-प्रीमियम सेगमेंट में ग्राहकों की गहरी रुचि को देखते हुए अपार प्रशंसा अर्जित की है। पूरे भारत में अपनी मजबूत उपस्थिति के साथ, हम आने वाले वर्षों में अपने खुदरा क्षेत्र का और विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’
कैंटाबिल ने लगातार अत्याधुनिक शैली के साथ प्रीमियम कपड़े उपलब्ध कराए हैं, जो बदलते फैशन परिदृश्य को दर्शाते हैं। कैंटाबिल ब्रांड क्लासिक और स्टाइलिश परिधानों का संग्रह तैयार करता है, जो यह ग्राहकों को बेजोड़ फैशन अनुभव प्रदान करता है।

Related posts

भोजपुर:प्रथम पुण्यतिथि पर याद किए गये स्व रामेश्वर प्रसाद सिन्हा।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने पश्चिम बंगाल और कर्नाटक के दंपतियों को दत्तक ग्रहण पूर्व बालिकाओं को दिया गोद।

rktvnews

दरभंगा:मतदाता सूची- विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

भोजपुर: भगवान चित्रगुप्त मूर्ति विसर्जन और शोभायात्रा में सैकड़ो लोग हुए शरीक!सामूहिकता के लिए प्रयास सफल:शोभा यात्रा प्रभारी सचिन सिन्हा

rktvnews

भोपाल:”स्वास्थ्य प्रबंधन से जीवन प्रबंधन” : मैनेजमेंट गुरु एन. रघुरमन ने दिया जीवन को स्वस्थ व सकारात्मक दिशा में मोड़ने का मंत्र।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में यूनिफाईड कमाण्ड की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment