RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:कॉनफेड द्वारा किया जा रहा सहकार राखी उत्सव-2025 का आयोजन।

रंग-बिरंगी आकर्षक राखियों सहित अन्य उत्पादों की हो रही बिक्री।

सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार ने किया स्टॉल्स का अवलोकन।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)5 अगस्त। रक्षा बंधन पर्व पर राखी सहित अन्य उत्पाद उपलब्ध करवाने के लिए राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ (कॉनफेड) द्वारा नेहरू सहकार भवन के भूतल स्थित हॉल में 4 से 8 अगस्त तक सहकार राखी उत्सव-2025 का आयोजन किया जा रहा है। यहां लगाई गई स्टॉल्स पर रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों के साथ ही मिठाई, नमकीन, कुकीज, मिलेट उत्पाद एवं सजावटी आइटम उचित दर पर उपलब्ध हैं।
सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां मंजू राजपाल ने मंगलवार को स्टॉल्स का अवलोकन कर उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा इस पहल के लिए कॉनफेड की सराहना की। अतिरिक्त रजिस्ट्रार (प्रथम) एवं कॉनफेड की प्रबंध निदेशक श्रीमती शिल्पी पांडे, अतिरिक्त रजिस्ट्रार (द्वितीय) एवं कॉनफेड के महाप्रबंधक श्री राजेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी इस दौरान मौजूद रहे।
कॉनफेड के अधिकारियों ने बताया कि स्टॉल्स पर कुन्दन की राखी, पेंडल राखी, रोली-मोली वाली राखी, पेयर राखी, चूड़ा राखी, राम राखी, श्रवण सहित बच्चों के लिए यूनिकॉर्न राखी, भीम राखी, कैमरा राखी, मिकी माउस राखी, लाइटिंग वाली राखी और इरेजर वाली राखी जैसी विभिन्न प्रकार की आकर्षक राखियां बाजार से कम दरों पर उपलब्ध है। साथ ही, राजीविका एवं महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार की गई रंग-बिरंगी हस्तनिर्मित राखियां भी उपलब्ध करवाई गई हैं। इसी प्रकार, सहकारी समिति द्वारा घर में बनाये गए उत्पाद यथा- गुड़ की मठरी, गुड़ के पारे, मिलेट्स की मठरी, अचार, पापड़ आदि के साथ ही राजीविका एवं महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार सजावटी आइटम, लाख की चूड़ियां, हैण्डमेड बैंगल्स आदि भी उपलब्ध हैं। सहकारिता विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही आमजन भी यहां से किफायती दरों पर खरीददारी कर सकते हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में वज्रपात से हुई 3 मौतों पर है मर्माहत!प्रभावित परिवारों के परिजनों को तत्काल 4-4 लाख रुपयों की राशि देने के दिए निर्देश।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति ने अमृत उद्यान के उद्घाटन समारोह को सुशोभित किया।

rktvnews

बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर उपराष्ट्रपति की बधाई।

rktvnews

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान पीडब्ल्यूडी सेवा ऐप किया लॉन्च।

rktvnews

पटना : प्रदेश जदयू अध्यक्ष के समक्ष दिनेश ओझा ने मिलन समारोह मे ग्रहण की जदयू की सदस्यता।

rktvnews

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री ने आगरा में 5198करोड़ रु० की 124 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

rktvnews

Leave a Comment