RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने जिला निर्वाचन अधिकारियों संग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड )05 अगस्त।मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने आज सचिवालय में बूथ लेवल ऑफिसर(BLO), बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) एवं नए पोलिंग बूथों के सम्बंध में सभी जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की।
बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि 2 किलोमीटर से अधिक पैदल दूरी एव 1,200 से अधिक मतदाताओं वाले पोलिंग बूथों का पुनर्निधारण कर नए प्रस्तावित पोलिंग बूथों पर बीएलओ की तैनाती का प्रस्ताव तैयार कर दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रस्तावित नए पोलिंग बूथों पर सक्षम अधिकारी स्वयं स्थलीय निरिक्षण करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि हर पोलिंग बूथ पर नियुक्त बीएलओ का ईसीआईनेट में अनिवार्य पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक बीएलओ को उसका ईसीआईनेट से जेनरेट आईडी कार्ड उपलब्ध करा दिया जाए। जिन जनपदों में एसडीएम स्तर के अधिकारियों के हाल में ही स्थानातरण हुए हैं वहां नए ईआरओ की तैनाती जल्द से जल्द कर दी जाए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाता एवं राजनैतिक दलों की अहम भूमिका होती है जिसके लिए जरुरी है कि हर पोलिंग बूथ पर बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा बीएलए-1 में नामित प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि बीएलओ के माध्यम से बीएलए के साथ समन्वय स्थापित करने की योजना तैयार कर दी जाए। वर्तमान में राजनैतिक दलों द्वारा 131 बीएलए-1 व 2132 बीएलए-2 की तैनाती की जा चुकी है।
इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी वर्चुअल रुप से उपस्थित रहे।

Related posts

जयपुर:द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत 13 जुलाई को, अधीनस्थ न्यायालयों में 512 बेंचों का किया गठन।

rktvnews

भोजपुर:सरदार रघुवंश नारायण सिंह की जयंती सह भूमि पूजन कार्यक्रम हर्षोल्लास संपन्न।

rktvnews

पटना:श्री राम के संबन्ध में जो भी भ्रम है उसे दूर किया जाना चाहिए : राज्यपाल

rktvnews

हम भारतीय एकलव्य हैं, कोई सिखाए न सिखाए स्वतः ही सीखते हैं: उपराष्ट्रपति ने भारत में प्रति व्यक्ति डाटा उपयोग का जिक्र किया।

rktvnews

संकल्प, नई ऊर्जा और नतीजे: टेरी का WSDS 2026 ‘जलवायु दशक’ का खाका पेश कर संपन्न।

rktvnews

इंदौर:कलेक्टर शिवम वर्मा ने मस्कुलर डिस्ट्राफी बीमारी से पीड़ित‍ बच्चों से से किया संवाद।

rktvnews

Leave a Comment